मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रायगढ़ में भूस्खलन से 44 लोगों की मौत, 85 लापता, PM मोदी, CM ठाकरे और राहुल गांधी ने दुख जताया

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बारिश के कारण हालात काफी गंभीर हैं। रायगढ़ ज़िले में भूस्खलन की 2 अलग-अलग घटनाओं में कुल 44 लोगों की मौत हुई है। 25 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में दबे हैं| लगभग 8…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रायगढ़ में भूस्खलन से 44 लोगों की मौत, 85 लापता, PM मोदी, CM ठाकरे और राहुल गांधी ने दुख जताया
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रायगढ़ में भूस्खलन से 44 लोगों की मौत, 85 लापता, PM मोदी, CM ठाकरे और राहुल गांधी ने दुख जताया | फ़ोटो: TVL News

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बारिश के कारण हालात काफी गंभीर हैं। रायगढ़ ज़िले में भूस्खलन की 2 अलग-अलग घटनाओं में कुल 44 लोगों की मौत हुई है। 25 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में दबे हैं| लगभग 85 लोग लापता हैं।रायगढ़ की जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने आज शुक्रवार देर रात को बताया, जिले में भूस्खलन से 44 लोगों की मौत हुई। 



शुक्रवार देर रात को महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि,''लगभग 80-85 लोग लापता हैं। अभी तक 33 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, और भी लोग मलबे के नीचे हैं। ये बड़ी दुर्घटना है|



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रायगढ़ जिले में लोगों की मृत्यु पर उन्होंने दुख जताया और कहा कि बारिश से प्रभावित कोंकण के पहाड़ी एवं भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है |




मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने बचाव प्रक्रिया में लोगों से स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की| ठाकरे ने लोगों से कहा कि राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताए जाने को देखते हुए लोग सतर्क रहें| उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को समन्वय के साथ काम करना चाहिए, ताकि वर्षा से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान सुचारू चल सके|




मुख्यमंत्री ने मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और कोंकण तथा पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश एवं बाढ़ से उपजी स्थिति का जायजा लिया| मुख्यमंत्री ने राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में मारे गए लोगों लिए पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है|हादसों में घायल होने वालों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के तटीय जिले रायगढ़ में भूस्खलन होने के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की| मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में भारी बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में मदद करें| राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है| मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत और बचाव कार्य में सहयोग करें|बारिश से लगातार तबाही हो रही है और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जीवन बाधित है| कृपया सुरक्षित रहें|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।