मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ में 'पुरानी पेंशन योजना' बहाल: अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महासमुंद/रायपुर: मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपना बजट पेश करते हुए प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की। इस य…

छत्तीसगढ़ में 'पुरानी पेंशन योजना' बहाल: अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
छत्तीसगढ़ में 'पुरानी पेंशन योजना' बहाल: अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार | फ़ोटो: TVL News

महासमुंद/रायपुर:  मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपना बजट पेश करते हुए प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की। इस योजना से 2004 के बाद भर्ती होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। महासमुंद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में 2004 के बाद नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों ने इस घोषणा पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। पुरानी पेंशन बहाली योजना से जिले के हजारों शासकीय सेवकों को सीधा फायदा मिलेगा।



जनसम्पर्क अधिकारी श्री हेमनाथ सिदार ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य को लेकर जो संशय बना था वह दूर हुआ। प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने आज बजट सत्र के दौरान जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, वह अभूतपूर्व है। 


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-state-budget-2022-for-the-first-time-in-the-country-the-budget-was-presented-in-a-briefcase-made-of-cow-dung


उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों की 18 वर्षों की बहुप्रतीक्षित व लंबित मांग को पूरा करने उन्होंने जो ठोस पहल की है, उसके लिए शुभकामनाएं और आभार प्रकट किया। इसी तरह जीव विज्ञान के व्याख्याता श्री देवेन्द्र सिंह राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात की चिंता अब दूर होगी। वाहन चालक श्री देवानंद बुढ़ेक ने मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए कर्मचारियों के हित में यह बड़ा कदम है। अब हम भी पुरानी पेंशन लेने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में शामिल हो गए है।


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-annual-assistance-amount-6-to-7-thousand-under-rajiv-gandhi-gramin-krishi-bhumihin-mazdoor-nyay-yojana


डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री ललित साहू एवं भृत्य श्री उमेश साहू ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में जश्न का माहौल है। अब कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य मिल गया है। पुरानी पेंशन योजना लागू होने से कर्मचारी अब सम्मान पूर्वक जीवन जी सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने से कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के चेहरे में खुशहाली आ गई है। 


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-big-gift-to-govt-employees-in-chhattisgarh-old-pension-scheme-restored-in-chhattisgarh


इस दौरान सहायक ग्रेड-02 श्री राजकुमार कुशवाह, सहायक ग्रेड-02 सुरेश कोठारे, भृत्य श्री योगेश ठाकुर, वाहन चालक श्री तुलाराम गायकवाड़, अंकुर कुमार बंसोड़ ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से हमारी आर्थिक स्थिमि में सुधार आएगी और कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-cm-baghel-announced-the-implementation-of-old-pension-atmosphere-of-celebration-among-the-employees



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।