मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत 'गलिया पे ललिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अदाकारा माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदा और डांस मूवमेंट के करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। वहीं सिंगर गोल्डी यादव हिट पर हिट गाने देकर नया मुकाम हासिल किया है। ऐसे में…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत 'गलिया पे ललिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत 'गलिया पे ललिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अदाकारा माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदा और डांस मूवमेंट के करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। वहीं सिंगर गोल्डी यादव हिट पर हिट गाने देकर नया मुकाम हासिल किया है। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत 'गलिया पे ललिया'..., जिसे सुनकर और देखकर संगीतप्रेमियों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव लाल रंग की साड़ी पहने अपनी मोहक अदायगी से बिजली गिरा रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है।

इन गाने में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का हसबैंड रात भर घर नहीं आया है और जब सुबह होती है तो वह चादर ओढ़ छुपते-छुपाते घर पर आ रहा है, जिसे माही श्रीवास्तव देख लेती है। उसके गाल पर होठ लाली का निशान लगा हुआ देखकर बहुत नाराज होती है। वह अपनी सखियों से सारा वाकया आप बयान करते हुए कहती है कि...

'रात भर में मता होके भोरे में अइले, ये सखी सइयाँ अजोरे में अइले, सभी केहू गईल रहे जाग, गलिया पे ललिया के देखनी ह दाग, अहि रे पियवा के भाग, ये सखी हो जिउ में लाग गईल आग, ये सखी हो अहि रे पियवा के भाग...'





 इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि  'भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ना मेरे लिए बहुत बड़ा गुडलक रहा है। मेरी कोशिश रहेगी मैं अपने हर काम में हमेशा अपना बेस्ट दूँ और ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।'

 

वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग गाने का मौका मिल रहा है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'गलिया पे ललिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है।  इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।