मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दुबई की यॉट पर माही श्रीवास्तव के 'परदेसी बलमुआ ना अईले', गाने में दिखी गज़ब की खूबसूरत

दुबई की यॉट पर माही श्रीवास्तव के 'परदेसी बलमुआ ना अईले', गाने में दिखी गज़ब की खूबसूरतशिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुशखबरी है. ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज की आवाज में वर्ल्डवाइड…

दुबई की यॉट पर माही श्रीवास्तव के 'परदेसी बलमुआ ना अईले', गाने में दिखी गज़ब की खूबसूरत
दुबई की यॉट पर माही श्रीवास्तव के 'परदेसी बलमुआ ना अईले', गाने में दिखी गज़ब की खूबसूरत | फ़ोटो: TVL News

दुबई की यॉट पर माही श्रीवास्तव के 'परदेसी बलमुआ ना अईले',  गाने में दिखी गज़ब की खूबसूरत


शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुशखबरी है. ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से दुबई स्पेशल सीरीज से नया सांग 'परदेसी बलमुआ ना अईले' जारी किया गया है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला रहा है. जिसमें लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने परदेसी बलम की याद में दुबई के समंदर के बीच में नाव पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं.  



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रेजेंट 'परदेसी बलमुआ ना अईले' सांग में माही का रेड ग्राउन में कातिलाना अंदाज दर्शकों को घायल  करने के लिए काफी है तो वही उनका नीले रंग का घाघरा चोली वाला अवतार भी दर्शकों को भा रहा है. इस सांग में माही ने वेस्टर्न-इंडियन वेयर दोनों ही ऑउटफिट कैरी किये हैं. जिसमें माही बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं, वही बीच बीच में ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज का गाने में परफॉर्म करना गाने में चार चांद लगा रहा है. गाने में दुबई की बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है.


जहां गाने में माही अपने परदेसी बालम के आने की राह देख रही हैं. जब वो नहीं आता है तो माही अपने मदमस्त अदाओं के साथ थरकती हुई नजर आती हैं. दुबई की यॉट के ऊपर गाती है कि माथे पा टिका लागनी जुड़ा कजरवा सजायनी हम तो पहन लेवी नौबर की छागल के पियवो को करदेवो पागल डोली अचके दागा करलाई हम तो सोलह सिंगारवा सजाउली रही परदेसी बालम ना अईले.


इन सबके ऊपर निर्देशक भोजपुरिया के निर्देशन ने इस गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. इसके साथ ही निर्माता रत्नाकर कुमार ने दुबई में एल्बम शूट करके भोजपुरी इंडस्ट्री को एक और पायदान ऊपर पहुंचा दिया है. वहीं गाने के लिरिक्स सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं, गाने रिलीज के साथ ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है और इस गाने को हिट करने में इसके संगीतकार यानी कि आर्या शर्मा का भी बड़ा हाथ है. अब सबका नाम तो आ गया है लेकिन दो नामों के बिना यह गाना अधूरा है वो है कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन. जिन्होंने दुबई की धरती पर माही श्रीवास्तव को अपने इशारों पर नचाया है.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।