मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मैनपुरी जिले में सोमवार देर रात सड़क किनारे एक घर में तेज रफ्तार ट्राला घुसने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हैं| एक अभी भी मलबे में फंसा हुआ है| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया| जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर |
सरिया से लदा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया, घर पर सो रहे एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। वहीँ ट्रक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, 5 लोग घायल हैं | जबकि एक अभी भी मलबे में फंसा हैं| बाद में घटनास्थल पर एसपी भी पहुंच गए थे।
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया,''सरिया से लदा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। हादसे में घर पर सो रहे एक सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। ट्रक पर सवार 5 लोग घायल हैं और 2 मृत्यु हो गई है|
सीएमओ पीपी सिंह ने बताया,''वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच लोगों को अस्पताल लाया गया। तीन मामूली रूप से घायल जबकि दो की हालत गंभीर |
वहीं, मैनपुरी में इससे पहले कंटेनर और बोलेरो की भिडंत हो गई थी| इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए थे जबकि 3-4 की हालत गंभीर बताई जा रही थी| घायल सभी लोग एटा जिले के रहने वाले थे| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे| बोलेरो में सवार 7 लोग घायल हो गए थे| यह हादसा बेवर थाना क्षेत्र के बेवर भोगांव मार्ग पर हुआ था|