मैनपुरी में भाजपा नेता पर फायरिंग: 2 अज्ञात लोगों ने मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा नेता को गोली मारी गई। भाजपा के अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को हमलवरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। गोली उनके कंधे में लगी है| सूचना…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
मैनपुरी में भाजपा नेता पर फायरिंग: 2 अज्ञात लोगों ने मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर | फ़ोटो: TVL News
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा नेता को गोली मारी गई। भाजपा के अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को हमलवरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। गोली उनके कंधे में लगी है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
मैनपुरी के SP ने बताया, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।"
जानकारी के अनुसार ,''मैनपुरी के भोगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी भाजपा नेता गौतम कठेरिया कल यानी शनिवार 18 जून की रात दवा लेने मैनपुरी आए थे। दवा लेकर लौटते समय ललूपुरा गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली भाजपा नेता के कंधे के पास लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। जहां से ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।