मैनपुरी: मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला पृथ्वी गांव में एक महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने पति बृजेश की ईंटों से सिर कूच कर हत्या कर दी और शव सरसों के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर बृजेश की हत्या का खुलासा कर दिया है। दोनों के बीच कई साल से अफेयर चल रहा था। पति को इस बात का पता चल चुका था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता था।
दरअसल, नगला पृथ्वीपुर गांव के रहने वाले बृजेश की शादी 10 साल पहले रेनू नाम की लड़की से हुई थी। बृजेश नोएडा में रहकर एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था। जबकि रेनू अपने दो बच्चों आदित्य (6) और अंशिका (4) के साथ गांव में रहती थी। इस बीच रेनू अपने पति (बृजेश) के चचेरे भाई मोहित को दिल दे बैठी| दोनों चोरी छुपे मिलने लगे| कुछ महीने बाद ही बृजेश को रेनू और मोहित के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का पता चल चुका गया| जिसके बाद बृजेश और रेनू में झगड़ा होने लगा| और फिर रेनू ने प्रेमी मोहित के साथ मिलकर पति काे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
26 जनवरी को गांव में एक पारिवारिक शादी थी। शादी में बृजेश भी शामिल था| प्लान के अनुसार रात में ही मोहित ने बृजेश काे शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर ले आया। यहां बृजेश काे ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाया| जिससे वह कुछ देर बाद बेहोश हो गया। इसके बाद मोहित ने रेनू को फोन करके बुलाया। और दोनों ने मिलकर ईंटों से ताबड़तोड़ वार करके उसका सिर कूच दिया। फिर बृजेश काे नाले में फेंक दिया। बाद में पकड़े जाने के डर से शव को नाले से निकालकर सरसों के खेत में ले जाकर छिपा दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले आए। सुबह परिजनों के साथ मिलकर बृजेश की तलाश भी कराते रहे।"
27 जनवरी की शाम को बृजेश का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। पूरे कपड़ों पर कीचड़ लगा था। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की, तो रेनू और उसके चचेरे देवर मोहित के अफेयर की बात पता चली। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को घर से उठाया और थाने ले जाकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने राज उगल दिया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ,''26 जनवरी को मैनपुरी में बृजेश नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी रेणु और चचेरे भाई मोहित ने हत्या कर दी थी। पता चला कि रेनू और मोहित का अफेयर चल रहा था और वे साथ रहना चाहते थे। मृतक पत्नी रेणु के साथ मारपीट करता था| मोहित बृजेश को उनके गांव के बाहर ले गया, उसकी ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और फिर रेनू और मोहित ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया और उसके शरीर को फेंक दिया। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी गिरफ्तार|