मैनपुरी: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या कर दी है| थाना बेवर क्षेत्र के गड़िया छिनकोरा गांव में आज शाम पति धनपाल ने अपनी…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
मैनपुरी: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या कर दी है| थाना बेवर क्षेत्र के गड़िया छिनकोरा गांव में आज शाम पति धनपाल ने अपनी पत्नी अंजू देवी की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी| सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची थाना बेवर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
बताया जा रहा है कि,'' थाना बेवर क्षेत्र गांव गड़िया छिनकोरा निवासी धनपाल की दूसरी पत्नी थी अंजू देवी| पहली पत्नी धनपाल से तंग आकर सुसाइड कर चुकी है| धनपाल - पत्नी अंजू देवी में लंबे अरसे से विवाद चल रहा था | विवाद के चलते आज 11 जुलाई, 2022 की शाम धनपाल ने चाकू गोदकर अंजू देवी को मार डाला|
मृतका अंजू देवी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी धनपाल के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जहाँ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| मृतका के परिजनों द्वारा थाने पर तहरीर पर दी जा रही है| मुकदमा पंजीकृत कर साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।