मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लोगों की संपन्नता, किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए काम करेगी सपा सरकार, यह सिर्फ सपा कर सकती है और कोई पार्टी नहीं: मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक- संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,'''',किसान, नौजवान और व्यापारी तीनों मिलकर देश को मज़बूत करेंगे। लोग भी बड़ी…

लोगों की संपन्नता, किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए काम करेगी सपा सरकार, यह सिर्फ सपा कर सकती है और कोई पार्टी नहीं: मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
लोगों की संपन्नता, किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए काम करेगी सपा सरकार, यह सिर्फ सपा कर सकती है और कोई पार्टी नहीं: मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी:  समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक- संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,'''',किसान, नौजवान और व्यापारी तीनों मिलकर देश को मज़बूत करेंगे। लोग भी बड़ी उम्मीद से यहां आए हैं। लोगों की संपन्नता, किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए सपा सरकार काम करेगी। यह सिर्फ सपा कर सकती है और कोई पार्टी नहीं|




करहल में मुलायम सिंह यादव ने जनसभा को संबोधन के दौरान कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी तीनों मिलकर ही देश को आगे ले जाने का काम कर सकते हैं। सपा सरकार बनने के बाद किसानों की खाद की व्यवस्था, उनके फसलों को बेचने की व्यवस्था की जाएगी। खाद, बीज का इंतजाम किया जाए और उसको सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए जिससे पैदावार बड़े। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। 



समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो नौजवानों को रोजगार, नौकरी का इंतजाम किया जाएगा क्योंकि इतनी बड़ी तादाद में नौजवान है इनको रोजगार नहीं व्यापार नहीं कैसे इनका परिवार चलेगा। समाजवादी पार्टी जो कहती है वो करती है। अखिलेश को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। सपा संरक्षक ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि देश में जनता के अंदर चिंता है कि कहां जाएं, क्या करें? मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो भी वादे किए हैं उनको समाजवादी पार्टी पूरा करेगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।