मैनपुरी: सरकार भले ही किसानों के हित में कार्य करती देख रही हो लेकिन धरातल पर देखा जाएं तो किसान परेशान ही नजर आ रहे है। देखा जाए तो वमरौली माइनर की साफ सफाई हर वर्ष कराई जाती है। जिससे किसानों के खेतों में आसानी से पानी पहुंच सके लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही या उदासीनता के चलते केवल धरातल पर खानापूर्ति नजर आ रही है। जिसके चलते खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
तहसील घिरोर क्षेत्र के बमरौली माइनर इटावा ब्रांच नहर से निकला जो कुसियारी हैड से घिरोर आने वाला माइनर की साफ सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है । जिससे किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं ।
किसानों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है । जब कि माइनर की साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं । फिर भी केवल खानापूर्ति कर निकाली गई धनराशि बंदरबांट कर ली जाती । धरातल पर किसान परेशान नजर आ रहे है। ।
ग्रामीण मोहित कुमार, रामनिवास, रामराज, विवेक, सत्य प्रकाश,श्रीकांत आदि लोगो का कहना हैं कि वमरौली,नगला फत्ते,नगला भूड़, आदि गांव के किसानों की रजवाह के समीप की खेती की सिंचाई हो जाती है। लेकिन साफ सफाई के नाम पर की गयी खाना पूर्ति के चलते किसान परेशान है। नगला भूड़ घिरोर की तरफ तो बिल्कुल ही खराब स्थिति है। ग्रामीणों ने प्रर्दशन करते हुए जांच कराएं जाने की मांग की है।