मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मैनपुरी में पोस्टर लेकर सरेंडर करने SP कार्यालय पहुंचे लुटेरे, बोले- पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी...हमें बचा लो, हम लुटेरे हैं..हमें जेल भेज दो

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लुटेरे आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। दोनों हाथों में तख्ती पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था 'हमें बचा लो, पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी, हम लुट…

मैनपुरी में पोस्टर लेकर सरेंडर करने SP कार्यालय पहुंचे लुटेरे, बोले- पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी...हमें बचा लो, हम लुटेरे हैं..हमें जेल भेज दो
मैनपुरी में पोस्टर लेकर सरेंडर करने SP कार्यालय पहुंचे लुटेरे, बोले- पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी...हमें बचा लो, हम लुटेरे हैं..हमें जेल भेज दो | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लुटेरे आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। दोनों हाथों में तख्ती पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था 'हमें बचा लो, पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी, हम लुटेरे हैं..हमें जेल भेज दो।' पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए जेल भेजने के लिए कहा।



 SP अशोक कुमार राय ने बताया, "पिछले महीने एक लूट की घटना हुई थी और अपराधी ने 1 लाख से अधिक रुपए लूटे थे। इसके मद्देनज़र निगरानी टीम अपराधी का पीछा कर रही थी,इन्होंने उससे बचने के लिए आत्मसमर्पण किया है।"पूछताछ में पता किया जाएगा कि ये लोग वही है कि नहीं? उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी|



बता दें किशनी थाना क्षेत्र में 29 मार्च को सुनील कुमार और उनकी पत्नी कुसुमा देवी से लूट की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे दोनों साइकिल के गांव वापस जा रहे थे। दंपती बैंक से 1.38 लाख की नकदी निकालकर लाए थे। लुटेरों ने साइकिल सवार पति-पत्नी से नकदी से भरा थैला छीना और फरार हो गए।


इस घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम गठित की गई थी। जांच में दो लुटेरे प्रमोद पुत्र मेहताब निवासी कानपुर देहात और सतीश पुत्र मुलायम गांव बेला औरैया का नाम सामने आया था। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। दोनों लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।



पुलिस के डर से आज दोनों लुटेरे खुद की सरेंडर करने पहुंच गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दंपती से लूटी गई रकम में से डाउन पेमेंट करके एक पल्सर मोटर साइकिल निकाल ली, जबकि कुछ पैसे अपने परिवार को दिए और कुछ  खर्च कर लिए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।