मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शाहिद कपूर स्टारर "देवा" के मेकर्स ने पब्लिक की डिमांड की पूरी, लॉन्च किया जबरदस्त "मर्ज़ी चा मालिक" का ऑडियो

जी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर "देवा" का ट्रेलर दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा रहा है।शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के दमदार प्रदर्शन और रोमांचक एक्शन सीन इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव…

शाहिद कपूर स्टारर "देवा" के मेकर्स ने पब्लिक की डिमांड की पूरी, लॉन्च किया जबरदस्त "मर्ज़ी चा मालिक" का ऑडियो
शाहिद कपूर स्टारर "देवा" के मेकर्स ने पब्लिक की डिमांड की पूरी, लॉन्च किया जबरदस्त "मर्ज़ी चा मालिक" का ऑडियो | फ़ोटो: TVL News

जी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर "देवा" का ट्रेलर दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा रहा है।


शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के दमदार प्रदर्शन और रोमांचक एक्शन सीन इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने का भरोसा दिलाते हैं।


जैसे-जैसे फिल्म का इंतजार बढ़ता जा रहा है और दर्शकों की एक्साइटमेंट का लेवल हाई हो रहा है, मेकर्स ने अब फिल्म के एल्बम से नया गाना "मर्ज़ी चा मालिक" रिलीज़ कर दिया है।


देवा के लिए लोगों का क्रेज रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।


इसी जबरदस्त डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने नया गाना "मर्ज़ी चा मालिक" रिलीज़ कर दिया है।  गाने की ऑडियो को दर्शकों की जबरदस्त मांग को देखते हुए लॉन्च किया जा रहा है।


ये गाना फिल्म की पहले से ही बढ़ रही एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा देगा। पोस्टर्स पर दिखने के बाद से ही इस गाने को लेकर लोगों में काफी क्रेज बना हुआ है।


इसके अलावा, जब इस गाने का इस्तेमाल फिल्म के टीज़र और ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टैलेंट्स की एंट्री के दौरान हुआ था, तब से ही लोग इसकी धुन के दीवाने हो गए हैं।


अब ये गाना दर्शकों को इस एक्शन से भरपूर फिल्म के एक और दिलचस्प पहलू से रूबरू कराता है।


मशहूर मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई 'देवा' एक जबरदस्त और धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।