मंडी: हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास एचआरटीसी की बस का एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है| मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई | हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं| हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी से एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है| वहीं, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री भी घटनास्थल पर पहुंच गई है|
मिली जानकारी के अनुसार यह बस मनाली से शिमला जा रही थी| पंडोह के ऊपर कैंची मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई जिस कारण पहाड़ से टकरा गई| ड्राइवर की मौत की मौके पर ही मौत हो गई| 35 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 1 बच्चे की हालत गंभीर है| जबकि
मंडी की SP शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ,''HRTC की एक बस जो मनाली से शिमला जा रही थी वो नियत्रंण खोकर पहाड़ी से टकराई जिसके कारण बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अभी तक 28 लोग जोनल मंडी अस्पताल में भर्ती हैं, 6 लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, 1 बच्चे की हालत गंभीर है|
शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि,''सभी भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस टीम रेस्क्यू कर रही है। सवारियों में दो इजराइली नागरिक भी बताए जा रहे हैं जिनकी जानकारी जमा की जा रही है|