मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को मिला बेस्ट रिस्पांस

भोजपुरी सिनेमा के शोमैन फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा निर्देशित और फ़िल्म निर्माता अश्वनी शर्मा द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 'जी बाइस्कोप' टीवी चैनल पर…

मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को मिला बेस्ट रिस्पांस
मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को मिला बेस्ट रिस्पांस | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिनेमा के शोमैन फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा निर्देशित और फ़िल्म निर्माता अश्वनी शर्मा द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 'जी बाइस्कोप' टीवी चैनल पर धूमधाम से किया गया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में स्टार एक्ट्रेस श्रुति राव, सिनेस्टार आदित्य ओझा, मनोज टाईगर और प्रकाश हैं। उनकी चौकड़ी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया है। इस फ़िल्म ने आडियंस का भरपूर मनोरंजन किया है।


गौरतलब है कि फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा जब भी कोई फ़िल्म का निर्देशन व निर्माण करते हैं तो वह सुपरहिट होने के साथ ही इतिहास रच देती है। सुपर हिट भोजपुरी फिल्म 'बोले चूड़ियां बोले कँगना' की भारी सफलता के बाद मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले प्रीव्यू भी रखा गया, जिसमें फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, नायक, नायिका सहित कई दिग्गज फिल्मी हस्तियां शामिल हुए। प्रीव्यू में हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के विशिष्ठ लोग आए थे। पूरी फिल्म देखने के बाद सभी ने मुक्तकंठ से फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक की तारीफ किया, साथ ही साथ पूरी फिल्म को मनोरंजन से भरपूर कहा। रिव्यू बताते हुए सभी ने कहा कि 'अब तक रिलीज हुई भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग यह फ़िल्म बनाई गई है, जोकि फुल इंटरटेनिंग है। यह फ़िल्म संयुक्त परिवार को एक सूत्र में बाँधने का काम करने वाली है।'


उल्लेखनीय है कि अश्वनी शर्मा प्रस्तुत जीएमए फिल्म्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है। इस फ़िल्म का कुशल निर्देशन जाने माने निर्देशक मनोज ओझा ने किया है। संवाद मनोज ओझा ने लिखा है, जबकि कथा व पटकथा ज्ञानेश श्रीवास्तव व सभा वर्मा ने लिखा है। फ़िल्म के स्टारकास्ट श्रुति राव, आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, मीनू शर्मा, भावना सिंह, कविता राज, शबनम खान, रिंकू यादव, शकीला अब्दुल माजिद, बेबी चाहत, अंकुश कहार, आरती निगम हैं। डीओपी फ़िरोज़ खान, संगीतकर अमन श्लोक, गीतकार शेखर मधुर, संपादक गोविंद दूबे, डांस मास्टर प्रसून यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। डीआई गजानंद, वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। पोस्ट प्रोडक्शन द एस5 स्टूडियो में किया गया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी ने किया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।