श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा आयोजित सनातनी एकता चिंतन शिविर का आयोजन गोकुल स्थित भागवत पंडाल में आयोजित हुआ जिसमें वर्तमान परिवेश में सनातन हिंदुओं की भूमिका पर चिंतन किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गोकुल संजय दीक्षित ने की मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हिंदूवादी नेता श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार पं दिनेश फलहारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सनातनी हिंदुओं पर विधर्मी एवं देश द्रोही मानसिकता के लोग चारों तरफ से कमजोर करने के लिए हमलावर हैं हमें एकजुट होकर जाति बंधन मुक्त मजबूत सनातनी दुर्ग तैयार करना होगा युवाओं को कुसंगति त्याग कर अखंड भारत की स्थापना हेतु संकल्पित बनना होगा।
इस अवसर पर उपस्थित हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री सुखराम सिंह कमल ने अपने संबोधन में सरकार से संपूर्ण भारतवर्ष में मठ मंदिरों अधिकरण मुक्त एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने पर बल दिया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष गोकुल पं संजय दीक्षित ने कहां की विश्व में सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो बंधुत्व की भावना रखता है लेकिन कुछ लोग इसे हमारी कमजोरी समझने लगे हैं
भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण जन्मभूमि पर से अवैध कब्जा अति शीघ्र हटाना चाहिए तभी अखंड एवं मजबूत भारतवर्ष की कल्पना को साकार करने में बल मिलेगा
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पं राजेश पाठक ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में ठा नरेश सिंह, जयराम शर्मा, जयपाल शास्त्री, राष्ट्रीय मंत्री भागवत शास्त्री, पंकज गौतम, मोहनदास बाबा, रामदेव शास्त्री, राजेशकृष्ण शास्त्री, गंभीर बघेल महेश भट्ट,डा जमुना शर्मा आशु दीक्षित कन्हैया कौशिक मौजूद रहे।