मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

मथुरा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक `भिड़ी' श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 लोगों की मौत, 34 लोग घायल

मथुरा: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। कल यानि मंगलवार देर रात मथुरा के थाना नौहझील इलाके में मथुरा के गोवर्धन से दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस एक्सप्रेस वे प…

मथुरा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक `भिड़ी' श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 लोगों की मौत, 34 लोग घायल
मथुरा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक `भिड़ी' श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 लोगों की मौत, 34 लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

मथुरा: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। कल यानि मंगलवार देर रात मथुरा के थाना नौहझील इलाके में मथुरा के गोवर्धन से दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा नोएडा के निजी अस्पतालों में भेज दिया।



मथुरा ग्रामीण के एसपी ने बताया,''यमुना एक्सप्रेसवे पर रात 11 बजे मथुरा के गोवर्धन से दिल्ली जा रही एक बस की एक ट्रक से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में 34 लोग घायल हुए जिनसे में से 3 लोगों की मौत हो गई है अन्य का इलाज अस्पतालों में हो रहा है,जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी| 



जानकारी के मुताबिक, मथुरा के गोवर्धन से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक्सप्रेस वे पर खड़े गिट्टी से भरे ट्रक में जा घुसी। एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 66 पर हुए इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए।



बस का आगे का हिस्सा पूरा तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठे श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आ गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को किसी तरह से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान तीन पुरुष श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया गया। बस में करीब 60 लोग थे। इसमें से ज्यादातर घायल हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसमें छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 



सविता, रश्मि, अनुराधा, पूनम, सीमा, किशन, रजनी, ममता गुप्ता, अनुज गुप्ता, करुणा शर्मा, किशन ठाकुर उसका बेटा लव, पत्नी किरण, पिता मुंशी लाल, बहन तनु, सास बीना आदि घायल हैं।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।