मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: मथुरा में आगे चल रहे वाहन से `भिड़ी' तेज रफ्तार कार, तीन महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत, शादी में शामिल होने 'नोएडा' जा रहा था परिवार; PM और CM ने जताया दुख

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक वाहन की कार की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए| आज सुबह नौहझील थाना क…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: मथुरा में आगे चल रहे वाहन से `भिड़ी' तेज रफ्तार कार, तीन महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत, शादी में शामिल होने 'नोएडा' जा रहा था परिवार; PM और CM ने जताया दुख
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: मथुरा में आगे चल रहे वाहन से `भिड़ी' तेज रफ्तार कार, तीन महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत, शादी में शामिल होने 'नोएडा' जा रहा था परिवार; PM और CM ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

मथुरा:  उत्तर प्रदेश के मथुरा में  शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक वाहन की कार की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए| आज सुबह नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार का अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में 3 पुरुष, 3 महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक पुरुष और एक बच्चा घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है|



ये सभी हरदोई के संडीला इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग हरदोई से नोएडा जा रहे थे| उन्हें वहां शादी समारोह में शामिल होना था| हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहराम मच गया है| कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस को आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही वैगन आर गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। 



एसपी (ग्रामीण), श्रीश चंद्र ने कहा, "तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे और एक पुरुष अस्पताल में भर्ती हैं। वे नोएडा में एक शादी में जा रहे थे।"



पुलिस के मुताबिक,'' गाड़ी में राजेश, लल्लू, श्रीगोपाल, संजय, निशा, छुटकी, नंदनी, 6 साल का धीरज और 3 साल का कृष सवार था। राजेश, श्रीगोपाल और संजय सगे भाई हैं। हादसे में लल्लू और उनकी पत्नी छुटकी सहित दो बेटे राजेश और संजय, दो बहू निशा और नंदनी और 6 साल के पोते धीरज की मौत हो गई। लल्लू का एक बेटा श्रीगोपाल और 3 साल का पोता कृष गंभीर घायल है। 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह मथुरा सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के पास एक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित इलाज किया जाए| मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।