मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मथुरा: मुख्तार अंसारी को ले जाने के दौरान एक्सप्रेस वे पर पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट

मथुरा: पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए जा रहे मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण ने कहा कि, मथुरा में 90 किलोमी…

मथुरा: मुख्तार अंसारी को ले जाने के दौरान एक्सप्रेस वे पर पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट
मथुरा: मुख्तार अंसारी को ले जाने के दौरान एक्सप्रेस वे पर पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट | फ़ोटो: TVL News

मथुरा:  पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए जा रहे मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण ने कहा कि, मथुरा में 90 किलोमीटर का एरिया है। उसके बाद आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी का इलाका भी  आगरा जोन में शामिल हैं।  इसके लिए थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।





इससे पहले, उत्‍तर प्रदेश के बांदा पुलिस की टीम आज तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर रूपनगर पहुंची। जिस एंबुलेंस में मुख्‍तार अंसारी को उत्‍तर प्रदेश की बांदा जेल ले जाया जाएगा। इससे पहले यूपी पुलिस की टीम रोपड़ की पुलिस लाइन में पहुंची। जेल के आसपास मीडिया कर्मियाें का जमावड़ा लगा रहा। जेल के गेट के पास से मीडिया कर्मियों को हटा दिया गया तो कुछ टीवी चैनल के मीडिया कर्मी जेल के अंदर का दृश्‍य दिखाने के लिए आसपास के मकानों की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने उनको वहां से भी हटाया।





उत्‍तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी को रूपनगर जेल में यूपी पुलिस की टीम के हवाले कर दिया गया है। रूपनगर (रोपड़) जेल से मुख्‍तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम रवाना हो गई। मुख्‍तार अंसारी को सुपुर्दगी की प्रक्रिया के बाद उसे बांदा पुलिस के हवाले किया गया। मुख्‍तार अंसारी की गाड़ी को जेल के मुख्‍य गेट की बजाए गेट नंबर दो से निकाला गया। यूपी पुलिस की टीम मुख्‍तार को लेकर जेल परिसर से तेजी से निकल गई। मुख्‍तार अंसारी को यूपी पुलिस को सौंपने के लिए जेल में सुपुर्दगी की प्रकिया करीब दो घंटे चली। 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश जेल भेजा जाए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।