मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुख्तार अंसारी केस: एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने डॉ. अलका राय से की पूछताछ, बोली- वोटर आईडी मेरी नहीं है परन्तु फोटो मेरा है

मऊ/बाराबंकी: पंजाब के मोहाली की कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा उपयोग की गई एंबुलेंस मामले में जांच करने और भाजपा नेत्री अलका राय से पूछताछ करने के लिए रविवार को बाराबंकी पुलिस मऊ जिला…

मुख्तार अंसारी केस: एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने डॉ. अलका राय से की पूछताछ, बोली- वोटर आईडी मेरी नहीं है परन्तु फोटो मेरा है
मुख्तार अंसारी केस: एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने डॉ. अलका राय से की पूछताछ, बोली- वोटर आईडी मेरी नहीं है परन्तु फोटो मेरा है | फ़ोटो: TVL News

मऊ/बाराबंकी: पंजाब के मोहाली की कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा उपयोग की गई एंबुलेंस मामले में जांच करने और भाजपा नेत्री अलका राय से पूछताछ करने के लिए रविवार को बाराबंकी पुलिस मऊ जिला पहुंच गई। पूछताछ के लिए स्कार्पियो से चार सदस्यीय टीम पहुंची है।टीम में महिला कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के साथ-साथ महिला कांस्टेबल शामिल है। टीम बलिया मोढ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल पहुंची। इस दौरान स्थानीय कोतवाली पुलिस भी सहयोग में थी।



फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन मामले में पूछताछ के लिए बाराबंकी से पुलिस टीम मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल पहुंची। एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने भाजपा नेत्री डॉ. अलका राय से पूछताछ की| टीम से एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मामले में जांच जारी है, उच्च अधिकारियों द्वारा आपको सूचित किया जाएगा। अभी इस संबंध में हम कुछ नहीं कह सकते।"




फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन मामले में पूछताछ पर डॉ अलका राय ने बताया,''बाराबंकी से पुलिस टीम आई थी। हमारे साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। उन्होंने एक वोटर आईडी की प्रति मुझे दिखाई है, वो वोटर आईडी मेरी नहीं है परन्तु उसपर मेरा फोटो लगा था। हस्ताक्षर भी मेरा नहीं था|




बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद ने बताया था,'बाराबंकी में फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन का मामला दर्ज़ किया गया था। इस एंबुलेंस को पंजाब में मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल किया गया। मामले में विधिवत कार्रवाई शुरू की गई है। हमारी एक टीम मऊ गई है और दूसरी टीम पंजाब गई है|



पंजाब में जिस एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश हुए थे, उसका रजिस्ट्रेशन डॉ अलका राय के बलिया मोढ स्थित अस्पताल श्याम संजीवनी के नाम से आरटीओ बाराबंकी में पंजीकृत है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पंजाब के मोहाली स्थित कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा उस एंबुलेंस को उपयोग में लाया गया।



मामला सामने आने पर आरटीओ ने भाजपा नेत्री और पेशे से डॉक्टर अलका राय के खिलाफ कोतवाली बाराबंकी में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। अलका राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर रविवार को बाराबंकी कोतवाली पुलिस प्रकरण की जांच करने के लिए मऊ पहुंची। बलिया मोढ स्थित अलका राय के अस्पताल पर पहुंची पुलिस ने उनसे उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।