मऊ में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत: दो की मौत, करीब 20 लोग घायल; अंतिम संस्कार से लौट रही थी पिकअप
मऊ: मऊ के थाना दोहरीघाट क्षेत्र में दोहरीघाट-आजमगढ़ रोड पर अंतिम संस्कार से लौट रही पिकअप वैन और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल गए हो गए, जिसमें दो…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
मऊ में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत: दो की मौत, करीब 20 लोग घायल; अंतिम संस्कार से लौट रही थी पिकअप | फ़ोटो: TVL News
मऊ: मऊ के थाना दोहरीघाट क्षेत्र में दोहरीघाट-आजमगढ़ रोड पर अंतिम संस्कार से लौट रही पिकअप वैन और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल गए हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया।
जनपद आजमगढ़ के महराजगंज के अजीयावानी गांव से शव लेकर मऊ के मुक्तिधाम दोहरीघाट पर अंतिम संस्कार कर गुरुवार देर शाम 7 बजे पिकअप से घर जा रहे थे। रात करीब 8 बजे नई बाजार के पास आजमगढ़ की ओर से आ रही स्कॉर्पियो से आमने सामने भिड़ंत हो गयी।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 18-20 घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ से गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
मऊ सिटी के CO धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया,''आज शाम करीब 6 बजे दोहरी घाट पर एक पिकअप वैन और गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए थे। उसमें अधिक घायल 4 लोग यहां लाए गए जिसमें 2 की मृत्यु हो गई और 2 का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का इलाज आजमगढ़ में चल रहा है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।