उत्तर प्रदेश के मेरठ में यूपी STF की नोएडा यूनिट की लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे जीतू उर्फ जितेंद्र के साथ मुठभेड़ हुई.
STF ने बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया.
जितेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था.
जितेंद्र को आजीवन कारावास की सजा मिली हुई थी. वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था और फिर फरार हो गया था.
पुलिस तब से ही उसकी तलाश कर रही थी.
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की बदमाशों के साथ थाना मुंडाली मेरठ क्षेत्र में मुठभेड़ हुई. इसमें एक बदमाश को गोली लग गई,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई.