मेरठ न्यूज़ : एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने विधुत विभाग की समीक्षा बैठक ली व जनता की समस्याओं का निराकरण कराया
एमएलसी दिनेश कुमार गोयल, सभापति प्रदेशीय विधुत व्यवस्था संबंधी जॉच समिति की अध्यक्षता में आज विकास भवन मेरठ में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ व डा0 विजय कुमार सिंह जिलाधिकारी मेर…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
मेरठ न्यूज़ : एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने विधुत विभाग की समीक्षा बैठक ली व जनता की समस्याओं का निराकरण कराया | फ़ोटो: TVL News
एमएलसी दिनेश कुमार गोयल, सभापति प्रदेशीय विधुत व्यवस्था संबंधी जॉच समिति की अध्यक्षता में आज विकास भवन मेरठ में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ व डा0 विजय कुमार सिंह जिलाधिकारी मेरठ एवं मेरठ, बागपत, हापुड जिले से विधुत विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर जनपद मेरठ, बागपत, हापुड के विधुत विभाग से सम्बन्धी विभागीय कार्यो की समीक्षा की गयी, बैठक के दौरान पिछले तीन वर्षो में किये गये कार्यो के बारे मे अवगत कराया गया। इससे पहले सभागार पहुॅचने पर सभापति दिनेश गोयल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेरठ, बागपत जिले के विधुत विभाग के उपभोक्ताओं द्वारा अपनी समस्याओं से सभापति को अवगत कराया जिस पर उन्होने तत्काल अधिकारियों से उनका समाधान करने हेतु आदेश दिया। मेरठ पहुॅचनें पर कार्यकत्ताओं ने फूल माला व पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। सभापति दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आये इस पर अधिकारी विशेष रूप से ध्यान दें।
इस बैठक के दौरान सभापति दिनेश कुमार गोयल के साथ विजय बहादुर पाठक, अश्विनी त्यागी, सदस्यगण विधान परिषद रतनलाल व विधुत विभाग से सम्बन्धित सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।