मेरठ (उत्तर प्रदेश): मेरठ के दौराला में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से 7 लोगों की मृत्यु हुई। बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज है। शुक्रवार की दोपहर कोल्ड स्टोरेज में लिंटर डाला जा रहा था, तभी बायलर फट गया और कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई| इसके नीचे 27 मजदूर दब गए। जिसमें से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है|
पुलिस और फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है। कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर मौजद है|
डिविशनल कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने बताया,'' दौराला में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से कई घायल है.. बचाव कार्य जारी है| ज़िलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया,"12 लोगों को बचाया है जिसमें से 6 लोग गंभीर हैं। स्थानीयों ने बताया कि करीब 25 लोगों में से 9 लोग पहले ही निकल चुके थे। यहां सारी मशीन और एंबुलेंस हैं।"
दीपक मीणा ने बताया,"दौराला में कई मज़दूरों के दबने की सूचना मिली थी। तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। 27 मज़दूर काम कर रहे थे, सभी को बचा लिया गया। 7 लोगों की मृत्यु हुई है।ये सभी लोग जम्मू के उधमपुर के थे। इनकी शिनाख्त कर इनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।जांच के लिए कमेटी बनाई गई है|