मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मेरठ में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या: हमलावरों ने दुकान के बाहर बुलाकर मारी गोली, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या; प्रेमिका का भाई अरेस्ट

मेरठ: मेरठ के थाना लिसाड़ी के घंटे वाली गली में शुक्रवार रात (10 फरवरी 2023 को) मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दुकान के बाहर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक लव अफ…

मेरठ में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या: हमलावरों ने दुकान के बाहर बुलाकर मारी गोली, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या; प्रेमिका का भाई अरेस्ट
मेरठ में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या: हमलावरों ने दुकान के बाहर बुलाकर मारी गोली, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या; प्रेमिका का भाई अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News

मेरठ:  मेरठ के थाना लिसाड़ी के घंटे वाली गली में शुक्रवार रात (10 फरवरी 2023 को) मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दुकान के बाहर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक लव अफेयर का मामला सामने आया है| पुलिस ने एक आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश है| 



घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे की है| तीन हमलावरों ने पहले मेडिकल स्टोर मालिक साजिद (22)  को दुकान से बाहर बुलाया और फिर पिस्टल निकालकर उस पर 5 गोलियां दाग दीं। अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।



आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस पूरे मामले में पुलिस को CCTV फुटेज मिली है। इसमें दो लड़के नजर आए हैं।  


प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के घरवालों द्वारा युवक की हत्या की गई है: पुलिस

युवक की हत्या के सम्बन्ध मे पुलिस ने बताया, थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अन्तर्गत दिनांक 10 फरवरी 2023 की रात्रि में एक युवक साजिद को 03 व्यक्तियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई । वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है । एक अभियुक्त फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के घरवालों द्वारा युवक की हत्या की गई है । अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है|



4 महीने पहले ही खोला था मेडिकल स्टोर 

मृतक साजिद, शकूरनगर का रहने वाला था। बी-फार्मा करने के बाद 3-4 महीने पहले ही उसने मेडिकल स्टोर खोला था। वह चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी तय हो गई थी, जोकि अगले महीने होनी तय हुई थी। फुरकान की बहन से ही साजिद का अफेयर चल रहा था। CCTV में नजर आने वाला एक अन्य शख्स का नाम रिजवान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस फुरकान से पूछताछ कर रही है।



SP सिटी पीयूष सिंह ने बताया,थाना लिसाड़ी के घंटे वाली गली में कल रात 11 बजे एक युवक की उसके दूकान के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या और हत्या करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।