मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मेरठ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव के किए 15 टुकड़े, सीमेंट से भरे ड्रम में छिपाया

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 15 टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सी…

मेरठ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव के किए 15 टुकड़े, सीमेंट से भरे ड्रम में छिपाया
मेरठ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव के किए 15 टुकड़े, सीमेंट से भरे ड्रम में छिपाया | फ़ोटो: TVL News

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 15 टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट और डस्ट से भर दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है


मेरठ के सौरभ कुमार, जो लंदन में मर्चेंट नेवी में काम करते थे, अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 5 साल की बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने के लिए भारत आए थे। इसी दौरान मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।


  • मुस्कान ने पहले पति सौरभ को नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया।

  • इसके बाद उसने अपने प्रेमी साहिल को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर सौरभ की छाती में चाकू से कई वार किए और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी

  • शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने शरीर के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में डालकर उसे सीमेंट और डस्ट से सील कर दिया

  • हत्या के बाद दोनों हिमाचल घूमने निकल गए ताकि किसी को शक न हो।

कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा?

हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने सौरभ का मोबाइल अपने पास रखा और सोशल मीडिया पर हिल स्टेशन की तस्वीरें पोस्ट की, ताकि लगे कि सौरभ खुद यात्रा कर रहा है। लेकिन जब सौरभ के परिवार को उससे संपर्क नहीं हुआ और घर से दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने इंद्रा नगर स्थित घर में छानबीन की तो ड्रम से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब उसे खोला गया, तो उसमें सौरभ के शव के टुकड़े मिले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया


सौरभ और मुस्कान का प्रेम विवाह

सौरभ कुमार अनुसूचित जाति से थे और 2016 में मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सौरभ मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर काम करता था, लेकिन बाद में लंदन चला गया और एक मॉल में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने लगा


मेरठ के एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया,
"थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को इंद्रा नगर में हत्या की सूचना मिली। जांच में पता चला कि आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर सौरभ की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सीमेंट से भर दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"


हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल शुक्ला ने हिमाचल के शिमला, कसौल जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाया। वे कई दिनों तक वहीं रहे और सौरभ का मोबाइल अपने पास रखकर उसकी मौजूदगी दर्शाने की कोशिश करते रहे।


गिरफ्तार आरोपी:


  1. मुस्कान रस्तोगी – सौरभ की पत्नी

  2. साहिल शुक्ला – मुस्कान का प्रेमी

पुलिस की सख्त कार्रवाई

मेरठ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आगे की पूछताछ जारी है और मुस्कान व साहिल को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।