मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सोनी यादव हत्याकांड का खुलासा: आशनाई में हुई थी हत्या, पहले पिलाई शराब फिर लोहे के हथौड़े से सिर कूचकर बेरहमी से मार डाला

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 27 फरवरी की रात्रि हुई सुनील कुमार यादव उर्फ सोनी (उम्र 23 वर्ष) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र स्थित खेतलपुर गांव निवा…

सोनी यादव हत्याकांड का खुलासा: आशनाई में हुई थी हत्या, पहले पिलाई शराब फिर लोहे के हथौड़े से सिर कूचकर बेरहमी से मार डाला
सोनी यादव हत्याकांड का खुलासा: आशनाई में हुई थी हत्या, पहले पिलाई शराब फिर लोहे के हथौड़े से सिर कूचकर बेरहमी से मार डाला | फ़ोटो: TVL News

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 27 फरवरी की रात्रि हुई सुनील कुमार यादव उर्फ सोनी (उम्र 23 वर्ष) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र स्थित खेतलपुर गांव निवासी सुनील यादव (25) की आशनाई में हत्या हुई थी।  वारदात को अंजाम उसके ही एक रिश्तेदार के लड़के ने अपने साथी के साथ मिलकर दी थी। थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम चेकसारी परजागीर के पास परानी रेलवे लाइन के पास हई की सुनील कुमार यादव उर्फ सोनी हत्या का खुलासा कर घटना कारित करने वाले 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|  इनके पास से हत्या में इस्तेमाल लोहे के हथौड़े आदि बरामद हुए।



पुलिस ने बताया कि,''  जनपद मीरजापुर के थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम नयेपुर तिलठी निवासी सुनील कुमार यादव उर्फ सोनी पुत्र अशोक कुमार की हत्या के सम्बन्ध में 28 फरवरी को थाना चील्ह पर हत्या का केस दर्ज किया गया था| 




मामले में उ0नि0 अजीत कुमार श्रीवास्तव व स्वाट टीम/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0  राजेश जी चौबे द्वारा अपनी टीम के साथ दिन रात अथक मेहनत व लगन से कार्य करते हुए घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त अंकित कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव व राधेश्याम यादव पुत्र विजय शंकर यादव  को ग्राम नयेपुर तिलठी थाना चील्ह से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मो0साईकिल नं0 MH15CJ2119 हीरो होण्डा स्प्लेन्डर प्लस व आला कत्ल लोहे का हथौड़ा, मृतक की VIVO मोबाइल फोन बरामद किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल के पास से घटना के पूर्व मृतक को अभियुक्त द्वारा उपलब्ध करायी गयी शराब मिश्रीत पानी की रक्त रंजीत बोतल, डिसपोजल गिलास व नमकीन का पाउच (रैपर) बरामद किया गया।


एक ही युवती से करते थे प्यार 

एएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि खेतलपुर निवासी सुनील यादव बचपन से ही अपने मामा अरविद यादव निवासी नएपुर चील्ह के यहां रहता था। इसी दौरान सुनील का रिश्तेदारी की एक लड़की से उसका प्रेम संबंध हो गया। उसी लड़की का उसके एक अन्य रिश्तेदार अंकित यादव से प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी पर अंकित ने लड़की को सुनील से दूर रहने की सलाह दी। उसने सुनील को भी फोन कर उसकी प्रेमिका से दूर रहने को कहा। जब सुनील नहीं माना तो अंकित ने 25 फरवरी को उसकी की हत्या करने की येाजना बनाई। 27 फरवरी की रात अंकित तलवा थाना कोइरौना ने सुनील की हत्या की नियत से अपने एक साथी राधेश्याम यादव निवासी साकिन तलवा थाना कोइरौना भदोही के साथ हथौड़ी व शराब बाइक की डिग्गी में रखकर निकल पड़ा। 



रात करीब नौ बजे सुनील को अरविद के ट्यूयबेल नएपुर से अपनी बाइक पर बैठाकर चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी के बंद रेलवे लाइन ला कालेज के पास शराब पिलाने के बहाने बुलाकर ले आया। वहां तीनों ने मिलकर एक साथ शराब पी। एक बार फिर अंकित ने सुनील को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। अंकित और सुनील एक दूसरे का गला दबाकर मारने का प्रयास करने लगे। सुनील को ताकवर देख राधेश्याम बाइक की डिग्गी से हथौड़ी लेकर आया और सुनील के सिर में मार दी। जब वह जमीन पर गिर पड़ा तो अंकित व राधेश्याम ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसको पूरी तरह से मारने के लिए अंकित ने हथौड़ी से कई बार उसके सिर व चेहरे पर वार किया। फिर वहां से फरार हो गए। 




सुनील को नशे में करने को जमकर पिलाई शराब

अंकित सुनील की हत्या करने के लिए उसे नशे में करना चाहता था। इसलिए वे लोग कम शराब पीते थे और सुनील को अधिक शराब पिलाते थे। अंकित ने बताया कि सुनील को मारते समय वह इतना आक्रोशित हो गया कि उसके सिर व चेहरे पर 50 बार से अधिक वार किया।


हत्या करने के बाद फुफा के घर पहुंचा अंकित

सुनील की हत्या करने के बाद अंकित घर चला गया। कोई उसपर शक नहीं करें इसलिए सुबह अपने फुफा अरविद यादव के घर पहुंचा और उनके साथ थाने गया। वहां तहरीर दिलवाई। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। अंतिम संस्कार में भी गया। फिर थाने मुकदमा लिखवाने गया। जब पुलिस ने सुनील का काल डिटेल चेक किया तो आखिरी नंबर एक लड़की के नंबर से आया था। उसकी छानबीन की गई तो फोन अंकित का ही निकला। घटना स्थल चेकसारी व बंद रेलवे लाइन के किनारे भी सुनील और अंकित का देर रात तक लोकेशन रहा। पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुल गया।


गला दबाने के बाद लोहे के हथौड़े से मारकर की हत्या 

पूछताछ में अभियुक्त अंकित कुमार यादव द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुए बताया गया है कि मृतक सुनील यादव द्वारा अंकित को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद परेशान किया जा रहा था जिसके कारण सुनील यादव को रास्ते से हटाने के लिए अंकित ने अपने साथी राधेश्याम यादव के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरिके से मृतक को झासा देकर पुरजागीर में पुरानी रेलवे लाइन पर रात में सुनसान स्थान पर ले आकर शराब पिलाया, इसी दौरान दोनों में विवाद व गाली गलौज व हाथा पायी होने लगी तथा दोनो एक दूसरे का गला दबाने लगे जिसके बाद अंकित ने गुस्से में आकर अपने साथ लिए लोहे के हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दिया।



नाम पता अभियुक्त

1. अंकित कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव , साकिन ग्राम तलवा पो0 डीघ थाना कोईरौना जनपद भदोही 

2. राधेश्याम यादव पुत्र विजय शंकर यादव, साकिन ग्राम तलवा पो0 डीघ थाना कोईरौना जनपद भदोही


क्या है मामला

भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी सुनील कुमार यादव उर्फ सोनी (23) पुत्र अशोक यादव बचपन से ही चील्ह थाना क्षेत्र के नएपुर तिलठी गांव स्थित अपने मामा अरविंद यादव के यहां बचपन से ही रह रहा था। रविवार की रात को आठ बजे वह मामा के घर पर खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह कुछ दूर मेन रोड पर बने मकान पर सोने चला गया था। उसका शव सोमवार की सुबह पुरजागिर बाजार स्थित मथुरा ला कालेज के पास पुराने रेलवे लाइन पर हत्या कर फेंका हुआ मिला था।  घटना स्थल पर मिली शराब की बोतल और नमकीन से अंदेशा हुआ था कि युवक की परिचितों ने ही हत्‍या की थी। आंख फोड़ने के साथ ही उसके दांत भी तोड़ दिए थे|



दो भाई व दो बहनों में छोटा था सुनील

सुनील यादव दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े उसके भाई कंप्यूटर यादव, उसके बाद उसकी दो बहने हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। इसके बाद सुनील है। उसके पिता खेती किसानी करते हैं। मामा भी किसानी का कार्य करते हैं। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।