मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मोहाली में खड़ी कार में मिली युवक की लाश: खुद को गोली मार कर खुदकुशी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली: पंजाब के मोहाली के सेक्टर 67 में एक युवक का कार में बुधवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया| युवक की सिर के दाहिनी ओर गोली लगने से मौत हो गई। युवक ने खुद को ही रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की…

मोहाली में खड़ी कार में मिली युवक की लाश: खुद को गोली मार कर खुदकुशी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
मोहाली में खड़ी कार में मिली युवक की लाश: खुद को गोली मार कर खुदकुशी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

मोहाली: पंजाब के मोहाली के सेक्टर 67 में एक युवक का कार में बुधवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया| युवक की सिर के दाहिनी ओर गोली लगने से मौत हो गई। युवक ने खुद को ही रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की है। उसके हाथ में रिवाल्वर भी थी। और नाक से खून निकल रहा है।  यह युवक अपनी चंडीगढ़ नंबर की हुंडई कार में सवार था। मरने वाले की पहचान 25 वर्षीय करन पाल के रूप में हुई है।




जानकारी के मुताबिक,  मृतक सेक्टर 67 की जलवायु विहार सोसायटी में ही रहता था। घटनास्थल से युवक का घर मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। मृतक के परिजनों के मुताबिक,उनके बेटे ने बीती रोज परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। इसके बार परिवार को जलवायु विहार सोसायटी छोड़कर खुद बाहर पार्टी करने की बात कहकर निकल गया था।  देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार घबरा गया। इसके बाद सुबह उसकी लाश घर से कुछ ही दूर कार में बरामद हुई



गाड़ी की एक साइड का शीशा टूटा था जबकि अगली सीट पर युवक का शव पड़ा था। उसे गोली लगी थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या है। प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। गोली काफी नजदीकी से मारी गई। इसके चलते यह सिर से आरपार होकर पिछली सीट और शीशा तोड़ कर निकल गई। 



पंजाब की सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया,''  मोहाली में एक कार में गोली लगने से 1 व्यक्ति के मृत पाए जाने के बाद SSP वीएस सोनी ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लगता है। मोहाली में जल वायु विहार निवासी करणपाल शर्मा का शव आज सुबह लगभग 6 बजे उनके आवास के पास उनकी कार में मिला| उसके सिर के दाहिनी ओर गोली लगने का निशान है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक की दाहिनी जेब से 9 गोलियां भी बरामद की है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के पिता के बयान पर IPC की धारा 306 के तहत FIR दर्ज़ कर ली गई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।