मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CU Objectional Videos Leak Row: हिमाचल पुलिस ने आरोपी लड़की के प्रेमी को पंजाब पुलिस को सौंपा, NCW ने DGP से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा

चंडीगढ़: Chandigarh University Obscene Videos Leak Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में यूनिवर्सिटी में जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब पुलिस ने आरोपी लड़की सहित सन…

CU Objectional Videos Leak Row: हिमाचल पुलिस ने आरोपी लड़की के प्रेमी को पंजाब पुलिस को सौंपा, NCW ने DGP से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा
CU Objectional Videos Leak Row: हिमाचल पुलिस ने आरोपी लड़की के प्रेमी को पंजाब पुलिस को सौंपा, NCW ने DGP से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: Chandigarh University Obscene Videos Leak Case:  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का कथित  आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में यूनिवर्सिटी में जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब पुलिस ने आरोपी लड़की सहित सन्नी मेहता नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है| चंडीगढ़ विश्वविद्यालय वीडियो लीक मामले के मुख्य आरोपी सन्नी मेहता को रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की ने इस युवक (हिमाचल) को ही एमएमएस भेजा था| रोहड़ू निवासी 23 वर्षीय आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।|



चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कथित 'आपत्तिजनक वीडियो लीक' विवाद के सिलसिले में एक और 31 वर्षीय व्यक्ति को पंजाब पुलिस ने शिमला के ढल्ली पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया है| चंडीगढ़ विश्वविद्यालय कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में लड़की सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया|



शिमला पुलिस के मुताबिक,''रोहड़ू निवासी 23 वर्षीय आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने उसे चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में गिरफ़्तार किया है| शिमला पुलिस ने बताया,''आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में एक और 31 वर्षीय व्यक्ति को पंजाब पुलिस ने शिमला के ढल्ली पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया है|



बता दें कि, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया| वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की पर है| एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लड़कियों ने एक छात्रों को पकड़ रखा है। लड़कियों का कहना है कि यही छात्रा वीडियो बनाती थी। छात्रा यह वीडियो हिमाचल में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी। 



छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद छात्रों ने मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जो अभी जारी है|



पुलिस ने तुरंत ही आरोपी छात्रा को हिरासत ले लिया था। पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका (आरोपी लड़की का)  बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।


आरोपी गिरफ्तार: हिमाचल प्रदेश DGP

हिमाचल प्रदेश DGP संजय कुंडू ने कहा,चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में हमने आरोपी को पकड़ लिया है|आरोपी की गिरफ्तारी पर पंजाब के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पंजाब पुलिस के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है| मैं शिमला की एसपी डॉक्टर मोनिका को इसके लिए बधाई देता हूं|



लड़कियों के नहाते वक्त वायरल वीडियो मामले में NCW ने संज्ञान लिया

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते वक्त वायरल वीडियो मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग नें संज्ञान लिया है और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। आयोग ने पंजाब पुलिस महानिदेशक को चिट्ठी लिखकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ तेज और सख्त कार्रवाई करने को कहा है।



मोहाली के खरड़ की DSP रुपिंदरदीप कौर सोही

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले पर मोहाली के खरड़ की DSP रुपिंदरदीप कौर सोही ने कहा,'कल शनिवार रात (17 सितंबर, 2022 को)  एक गिरफ्तारी की गई थी और जांच के दौरान जो सुराग मिले हैं उनके आधार पर और गिरफ्तारियां की गई हैं। हम बाद में अधिक जानकारी साझा करेंगे|



फोरेंसिक से डीलीट की गई वीडियो भी सामने आने की संभावना: ADGP

मोहाली कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन की ADGP गुरप्रीत देव ने कहा,''शिमला का लड़का, लड़की को जानता है। जब लड़के को गिरफ़्तार किया गया और फोन की फोरेंसिक जांच होगी तब सब कुछ साफ हो जाएगा। फोरेंसिक से डीलीट की गई वीडियो भी सामने आने की संभावना है|




CU में ऐसी कोई घटना नहीं हुई: लड़कियों की आत्महत्या की खबर पर पीआरओ

 चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के PRO डॉ आर.एस बावा ने कहा, सोशल मीडिया पर खबरें फैलाई जा रही हैं कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के 7 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है। मैं यह स्पष्ट करता हूं कि CU में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इस वक्त CU का कोई बच्चा इस संदर्भ में किसी अस्पताल में नहीं है और न कोई सेहत की समस्या है|



डॉ आर.एस बावा ने कहा,''प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित लड़की ने अपनी कुछ वीडियो और फोटो अपने प्रेमी को भेजी है। इसके अलावा उसके मोबाइल से कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी हमने पुलिस को मामला दिया है। हमने मामले में FIR दर्ज़ कराई है। बच्चे और माता-पिता किसी भी अफवाह पर यकीन न करें|



पंजाब सरकार को पूरा सहयोग देंगे: हिमाचल प्रदेश CM

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने कहा,'पुलिस अधिकारियों को पंजाब पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए कहा है। मामले में राज्य से संबंधित एक लड़का है जिसने यह किया है। मामले में कार्रवाई कर पंजाब सरकार को पूरा सहयोग देंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।