मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद न्यूज़ : 25 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

मंगलवार देर रात कटघर रामगंगा पुल के अटल घाट के पास पुलिस और बदमाशों के बीच गश्त के दौरान जबरदस्त मुठभेड़ हो गई।दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस दौरान दो बदमाश रचित शर्मा और सौरभ शर्मा पुलिस…

मुरादाबाद न्यूज़ : 25 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल
मुरादाबाद न्यूज़ : 25 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल | फ़ोटो: TVL News


मंगलवार देर रात कटघर रामगंगा पुल के अटल घाट के पास पुलिस और बदमाशों के बीच  गश्त के दौरान जबरदस्त मुठभेड़ हो गई।


दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस दौरान दो बदमाश रचित शर्मा और सौरभ शर्मा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।


दोनों घायलों को पुलिस गिरफ्तार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उनका उपचार जारी है।


एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। अस्पताल पहुंचकर बदमाशों का हाल जाना।


उनसे पूछताछ भी की। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में दोनों बदमाशों ने सोमवार रात मामूली विवाद के बाद सर्राफा व्यापारी विशाल रस्तोगी के ऊपर फायरिंग की थी।


जिसमें विशाल बाल-बाल बच गए थे। एसएसपी का कहना है कि पुलिस की गोली से घायल सौरभ निवासी मुगलपुरा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।


वहीं सतीश शर्मा कटघर के पीतल बस्ती का रहने वाला है। दोनों पर अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।  


जानकारी पर कटघर इंस्पेक्टर संजय कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर आ गए। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।


पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान सौरभ व रचित गोली से घायल हो गए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।