मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुरादाबाद: युवती ने बीच सड़क शख्स पर बरसाए चप्पल, VIDEO वायरल

मुरादाबाद: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती ने मनचले पुरुष की चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा| घटना मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रिलायंस प…

मुरादाबाद: युवती ने बीच सड़क शख्स पर बरसाए चप्पल, VIDEO वायरल
मुरादाबाद: युवती ने बीच सड़क शख्स पर बरसाए चप्पल, VIDEO वायरल | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती ने मनचले पुरुष की चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा| घटना मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। यहाँ एक महिला अपने पति के साथ मिलकर सर्किट हाउस के पास सड़क किनारे खाने का ठेला लगाती है। महिला से मनचला युवक कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था।


शुक्रवार को एक बार फिर करीब छह बजे नशे में धुत खाना खाने के लिए ठेले पर आया| इस दौरान युवक महिला से कहा कि खाना खिला दो या दिल खुश कर दो।इसके बाद युवती का सब्र टूट गया। उसने अपने चप्पल उतारी और युवक पर बरसानी शुरू कर दी। 


सरेशाम एक युवती को युवक की पिटाई करता देख भीड़ लग गई। करीब 15 मिनट तक युवती ने मनचले की पिटाई दी। इसके बाद उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने बताया कि मनचला उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। खाने के बाद पैसे भी देकर नहीं जाता था। अभद्र और अश्लील टिप्पणी करता था। आज उसने बदतमीजी की तो मुझसे रहा नहीं गया और मैंने उसे पीट दिया।"



मुरादाबाद पुलिस ने कहा,'थाना मझोला पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है| अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है



सिविल लाइन के CO डॉ अनूप सिंह ने कहा कि ,''एक वीडियो में एक महिला पुरूष की पिटाई करते दिख रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किस कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।