मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुरादाबाद में पकड़ा गया यूपी बोर्ड परीक्षा का सॉल्वर गैंग: एग्जाम सेंटर के बगल में लिखी जा रही थी हाईस्कूल की कॉपियां, DIOS ने छापा मारकर 4 महिलाओं समेत 26 को दबोचा

मुरादाबाद:UP Board Exam 2022: बलिया में पेपर लीक के बाद अब मुरादाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया है। DIOS ने छापामारी करके जिले के बीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हा…

मुरादाबाद में पकड़ा गया यूपी बोर्ड परीक्षा का सॉल्वर गैंग: एग्जाम सेंटर के बगल में लिखी जा रही थी हाईस्कूल की कॉपियां, DIOS ने छापा मारकर 4 महिलाओं समेत 26 को दबोचा
मुरादाबाद में पकड़ा गया यूपी बोर्ड परीक्षा का सॉल्वर गैंग: एग्जाम सेंटर के बगल में लिखी जा रही थी हाईस्कूल की कॉपियां, DIOS ने छापा मारकर 4 महिलाओं समेत 26 को दबोचा | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद:UP Board Exam 2022:  बलिया में पेपर लीक के बाद अब मुरादाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया है। DIOS ने छापामारी करके जिले के बीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल का पेपर सॉल्व कर रहे 26 सॉल्वर को पकड़ा है। । इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 2 टीचर और एक शिक्षामित्र भी शामिल है। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक को भी मौके से हिरासत में लिया है। मामला मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील में स्थित बीएस इंटर कालेज का है। 



DIOS अरुण कुमार दुबे को इस सेंटर पर परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान DIOS ने पुलिस के साथ सेंटर पर छापा मारा तो सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया। सामूहिक नकल का मामला पकड़े जाने की सूचना मिलते ही पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। DM शैलेंद्र कुमार सिंह और SSP बबलू भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पकड़े गए सॉल्वर से पूछताछ करके उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है।



डिग्री कॉलेज में लिखी जा रही थीं कॉपियां

DIOS के मुताबिक ,''सटीक सूचना थी इसलिए टीम ने आसपास सर्च करना शुरू किया। बीएस इंटर कॉलेज सेंटर की दीवार से सटे बीएस डिग्री कॉलेज में टीम पहुंची तो वहां सॉल्वर्स की टीम हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र की कॉपियां लिखी जा रही थी। मौके से टीम ने 26 लोगों को हिरासत में ले लिया।



बेसिक के 2 टीचर भी पकड़े गए

सामूहिक नकल कराने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के दो टीचर और एक शिक्षा मित्र को भी मौके से पकड़ा गया है। पकड़े गए बाकी 23 अन्य लोगों का भी पुलिस ब्यौरा जुटा रही है। पकड़े गए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस - प्रशासनिक अधिकारी सेंटर पर पहुंच गए। बीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के सेंटर इंचार्ज सुभाष सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।



15 बच्चों की कॉपियां लिखी जा रही थी

मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया,''सूचना मिली कि एक डिग्री कॉलेज में कुछ छात्रों की 10वीं की परीक्षा की कॉपियां लिखी जा रही हैं। जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची और वहां पर पता चला कि एक कमरे में 15 बच्चों की कॉपियां लिखी जा रही थी और कॉपियां लिखने वाले परीक्षार्थी नहीं थे| मामले में कुल 26 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है|



पूर्व ब्लॉक प्रमुख का है कॉलेज
बीएस इंटर कॉलेज एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम सिंह का है। सियासी रसूख होने की वजह से इस कॉलेज को हमेशा परीक्षा केंद्र बनाया जाता रहा है। इस बार शुरू से ही इस सेंटर पर परीक्षा में गड़बडि़यों की सूचना थी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।