मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद: महिला का आरोप-इंजेक्शन लगने के कारण गर्भपात हुआ, जिला अस्पताल ने कहा -आरोप झूठे हैं

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में हाल ही में लव जिहाद का मामला सामने आया था| पुलिस ने लव जिहाद कानून के तहत 22 वर्षीय युवती के पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया था| इसी मामले में अब नया मोड़ आ…

मुरादाबाद: महिला का आरोप-इंजेक्शन लगने के कारण गर्भपात हुआ, जिला अस्पताल ने कहा -आरोप झूठे हैं
मुरादाबाद: महिला का आरोप-इंजेक्शन लगने के कारण गर्भपात हुआ, जिला अस्पताल ने कहा -आरोप झूठे हैं | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में हाल ही में लव जिहाद का मामला सामने आया था| पुलिस ने लव जिहाद कानून के तहत 22 वर्षीय युवती के पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया था| इसी मामले में अब नया मोड़ आ गया है| महिला गर्भवती थी, अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद उसका गर्भपात हो गया|



मामले में प्रशासन ने महिला के गर्भपात से इनकार किया था,लेकिन अब सामने आई महिला ने दावा किया है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद उनका गर्भपात हो गया|



 22 वर्षीय एक महिला (जिसका पति यूपी निषेध धर्म परिवर्तन अध्यादेश के तहत जेल भेजा गया है) ने आरोप लगाया कि चिकित्सा लापरवाही के कारण उसे गर्भपात का सामना करना पड़ा। महिला ने कहा , "मुझे इंजेक्शन दिया गया था और खून बहने लगा था। मुझे नहीं पता कि वह इंजेक्शन क्या था।"




महिला ने आगे बताया,''मैं 7-8 दिनों के लिए नारी निकेतन में थी, जिसके दौरान मुझे पेट में दर्द होने लगा। मैंने प्रभारी को इसके बारे में बताया था, लेकिन उसने मुझे दवा नहीं दी। मेरी हालत बिगड़ती गई और मुझे 11 दिसंबर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुझे बाद में पता चला कि मेरा गर्भपात हो गया था|



अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद गर्भपात होने आरोप पर जिला अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, आरोप झूठे हैं| उन्होंने कहा,''रक्तस्राव और दर्द को रोकने के लिए उसे दवाएं दी गईं। अल्ट्रासाउंड में भ्रूण दिखा लेकिन कोई दिल की धड़कन नहीं। टीवीएस (ट्रांसवाजिनल अल्ट्रासाउंड) की सलाह दी गई और उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उसके रिश्तेदार उसे अपने प्राइवेट वाहन में ले जाना चाहते थे। 




बता दें कि पांच दिसंबर को मुरादाबाद के थाने में पहुंची युवती को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक दिया था| 22 वर्षीय युवती ने जुलाई में मुस्लिम युवक से शादी की थी| पांच दिसंबर को वो अपनी शादी रजिस्टर्ड कराने पहुंची थी, इसी दौरान युवती के पति और उसके भाई को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उन्हें पुलिस थाने ले गए|



युवती के पति और भाई को पुलिस ने लव जिहाद कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया था| युवती ने बताया था कि उसने कानून आने से चार महीने पहले शादी की है, लेकिन पुलिस नहीं रुकी| महिला ने बताया कि उन्होंने 24 जुलाई को अपनी मर्जी से शादी की थी| ये शादी देहरादून में हुई थी| युवती को बाद में महिला आश्रय भेज दिया गया था| खबर के मुताबिक महिला का दावा है कि उन्होंने बजरंग दल वालों को अपनी शादी और प्रेगनेंसी के बारे में बताया, लेकिन वो सुनने को तैयार ही नहीं थे|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।