मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

फ़िल्म 'सलाकार' में मौनी रॉय एक तेज़-तर्रार जासूस की भूमिका में नज़र आएंगी

मुंबई (अनिल बेदाग) : मौनी रॉय की आगामी थ्रिलर 'सलाकार' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक आखिरकार जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हो गई है, जिससे उनके फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह फैल गया है। इस फिल्म का इंतज़ार कर…

फ़िल्म 'सलाकार' में मौनी रॉय एक तेज़-तर्रार जासूस की भूमिका में नज़र आएंगी
फ़िल्म 'सलाकार' में मौनी रॉय एक तेज़-तर्रार जासूस की भूमिका में नज़र आएंगी | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : मौनी रॉय की आगामी थ्रिलर 'सलाकार' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक आखिरकार जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हो गई है, जिससे उनके फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह फैल गया है। इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे प्रशंसकों को अभिनेत्री का एक बिल्कुल नया और अप्रत्याशित अवतार देखने को मिला है, जो उनके करियर में एक और बड़ा बदलाव दर्शाता है। 

इस झलक में मौनी एक ऐसे किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। इसमें एक गहन, गंभीर और रोमांचक कहानी की झलक मिलती है, जो मौनी को एक सशक्त और चुनौतीपूर्ण भूमिका में पेश करती है—जो उनकी अब तक की छवि से बिल्कुल अलग है। 

राष्ट्र सुरक्षा और जासूसी की पृष्ठभूमि पर आधारित, सलाकार का निर्देशन फारुख कबीर ने किया है और यह फिल्म मौनी रॉय के करियर में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। भले ही फिल्म की कहानी को फिलहाल गोपनीय रखा गया हो, लेकिन पहली झलक में इतना ज़रूर सामने आता है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ दर्शकों बल्कि आलोचकों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। 

फर्स्ट लुक की शुरुआत होती है भारत को पाकिस्तान की न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर खुफिया जानकारी मिलने से। इसके बाद मंत्रालय अपने सर्वश्रेष्ठ जासूस (नवीन कस्तूरिया द्वारा निभाया गया किरदार) को इस मिशन को नाकाम करने के लिए भेजता है। और इस जासूस की गुप्त रूप से मदद करने वाली कोई और नहीं, बल्कि मौनी रॉय हैं।

8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली, "सलाकार" कथित तौर पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। निर्देशक फारुख कबीर की यह फिल्म मौनी के अभिनय कौशल के एक नए पहलू को सामने लाती दिख रही है, और शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह जासूसी थ्रिलर उन्हें जटिल, ठोस और बहुस्तरीय किरदारों को निभाने में और बहुमुखी प्रतिभा दिखाने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।