मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उद्धव ठाकरे VS एकनाथ शिंदे: शिवसेना के 34 बागी MLAs ने गवर्नर को खत लिखकर एकनाथ शिंदे का किया समर्थन, शिंदे ने नियुक्त किया नया चीफ व्हिप

मुंबई: Maha Political crisis: महाराष्‍ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है| शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से आज शाम को बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक को "अवैध" बताया है| शिव…

उद्धव ठाकरे VS एकनाथ शिंदे: शिवसेना के 34 बागी MLAs ने गवर्नर को खत लिखकर एकनाथ शिंदे का किया समर्थन, शिंदे ने नियुक्त किया नया चीफ व्हिप
उद्धव ठाकरे VS एकनाथ शिंदे: शिवसेना के 34 बागी MLAs ने गवर्नर को खत लिखकर एकनाथ शिंदे का किया समर्थन, शिंदे ने नियुक्त किया नया चीफ व्हिप | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: Maha Political crisis:  महाराष्‍ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है| शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से आज शाम को बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक को "अवैध" बताया है| शिवसेना ने व्हिप जारी कर बुधवार शाम 5 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी। उससे पहले एकनाथ शिंदे ने पार्टी व्हिप को अवैध बता चीफ व्हिप सुनील प्रभु को हटाने की घोषणा कर दी। 



साथ ही भरत गोगावले को को शिवसेना विधायक दल का मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्त भी कर दिया। शिवसेना के बागी MLA एकनाथ शिंदे ने विधायक दल के नेता होने का दावा ठोकते हुए 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल को भेज दी।



शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, "भारत गोगावाले को शिवसेना विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इसलिए आज शाम विधायक दल की बैठक के संबंध में सुनील प्रभु द्वारा जारी आदेश अवैध है।"



शिवसेना विधायक दल का प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें 34 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। एकनाथ शिंदे 2019 में सर्वसम्मति से शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए थे और अब भी वे शिवसेना विधायक दल के नेता बने रहेंगे। भारत गोगावाले को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।



एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में बने रहने को लेकर 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाले शिवसेना विधायक दल के प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया है।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम 5 बजे फेसबुक लाइव के जरिए जनता से बातचीत करेंगे। इससे पहले CM उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट मीटिंग ली। उद्धव ठाकरे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक की|


महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक के बाद कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा,''नियमित विषयों जैसे कोविड की स्थिति आदि पर चर्चा हुई...(महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट) इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई|



महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा,''कैबिनेट में हमारे एजेंडे में जो मुद्दे थे सिर्फ उसी पर चर्चा हुई। इसके अलावा किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.... अब किसके पास क्या संख्या है ये तो मुझे नहीं पता"  ..





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।