मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

2024 के बाद आप की भी जांच होगी,.... एक-एक को एक्सपोज करूंगा: BJP पर भड़के शिवसेना नेता

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से ED के लोग उनके घर में जाकर लेकर गए हैं, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए चुनौती है। पुराने मामलों को निकालकर सबकी…

2024 के बाद आप की भी जांच होगी,.... एक-एक को एक्सपोज करूंगा: BJP पर भड़के शिवसेना नेता
2024 के बाद आप की भी जांच होगी,.... एक-एक को एक्सपोज करूंगा: BJP पर भड़के शिवसेना नेता | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से ED के लोग उनके घर में जाकर लेकर गए हैं, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए चुनौती है। पुराने मामलों को निकालकर सबकी जांच हो रही है। आप जांच कर सकते हैं। 2024 के बाद आप की भी जांच होगी| आने वाले दिनों में मैं सभी खुलासे करने जा रहा हूं। इसके लिए मुझे कितनी भी बड़ी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े। मैं एक-एक अफ़सर को एक्सपोज करूंगा|



उन्होंने कहा, ''ये महाराष्ट्र सरकार के लिए चैलेंज है वो सच बोलते हैं जिस तरह से मंत्री को घर से लेकर गए हैं| ये सब बदनाम करते हैं| आने वाले दिनों में मैं सभी खुलासे करने जा रहा हूं| इसके लिए मुझे कितनी भी बड़ी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े| मैं एक-एक अफ़सर को एक्सपोज करूंगा.| उन्होंने कहा,''नवाब मलिक एक वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री हैं। ईडी जिस तरह से उन्हें उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार के लिए एक चुनौती है।  उन्होंने कहा,एक कैबिनेट मंत्री को हमारे राज्य में आकर केंद्रीय जांच एजेंसियों के लोग ले जाते हैं..जांच कर सकते हैं आप| लेकिन 2024 के खिलाफ आपकी भी जांच होगी.. यह भी ध्यान रहे|’




NCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा,''आज सुबह नवाब मलिक के यहां ED के लोग आए थे। बहुत दिनों से बीजेपी के कार्यकर्ता, प्रवक्ता ट्वीट कर रहे थे कि नवाब मलिक और महाविकास अघाड़ी के ख़िलाफ़ ED का नोटिस आएगा। आज वह हो गया है| सुप्रिया सुले ने कहा,''महाविकास अघाड़ी के ख़िलाफ़ जो षड्यंत्र भाजपा कर रही थी उसे आज पूरा महाराष्ट्र देख रहा है। कोई नोटिस नहीं आया। महाराष्ट्र के एक मंत्री को सीधा ED अपने दफ़्तर लेकर गई है। इन्होंने कौन सी नई राजनीति शुरू की है ऐसा मैंने पहली बार होते देखा है|


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-ed-took-minister-nawab-malik-to-office-from-home-inquiry-continues-in-office 


महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक आज (23 फरवरी, बुधवार) सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे| इससे पहले ईडी के अधिकारी सीआईएसएफ के जवानों के साथ सुबह पांच से छह बजे के करीब नवाब मलिक के मुंबई के कुर्ला स्थित नूर मंजिल घर पर पहुंचे| घर में पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे प्रवर्तन निदेशायल(ED) की टीम उन्हें अपने साथ ED दफ़्तर ले गई। 


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-coal-scam-in-gujarat-60-lakh-tonnes-of-coal-from-mines-disappeared-on-the-way-loss-of-6-thousand-crores 


नवाब मलिक की पार्टी एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील का दावा है कि नवाब मलिक को ना कोई सूचना दी गई और ना ही कोई जानकारी, उन्हें घर आकर सीधे ले जाया गया|यह सरासर नियमों का उल्लंघन है| 


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-targets-pm-modi-over-6-thousand-crore-coal-scam 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।