मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण महाराष्ट्र सरकार ने की सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा, यात्रियों को 15 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन....

मुंबई: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने और अचानक से उसके मामलों में बढ़ोतरी होने से पूरी दुनिया में कोविड-19 को लेकर चिंता बढ़ गई है|इसको देखते हुए भारत सरकार ने यूके से आने वाली सभी उड़ा…

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण महाराष्ट्र सरकार ने की सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा, यात्रियों को 15 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन....
ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण महाराष्ट्र सरकार ने की सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा, यात्रियों को 15 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन.... | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने और अचानक से उसके मामलों में बढ़ोतरी होने से पूरी दुनिया में कोविड-19 को लेकर चिंता बढ़ गई है|इसको देखते हुए भारत सरकार ने यूके से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है| अब ब्रिटेन में  कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन या टाइप के सामने आने के कारण महाराष्ट्र सरकार ने सभी बड़े शहरों मे नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की|




महाराष्ट्र सरकार ने 22 दिसंबर 2020 से 5 जनवरी 2021 तक राज्य के सभी नगर निगमों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की।  महाराष्ट्र सरकार ने बताया,'' यूरोप और मध्य पूर्व के देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से 15 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहना होगा। यूरोप और मध्य पूर्व के अलावा अन्य अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से आने वाले यात्रियों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा:




सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा में बताया कि भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है| केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया,'यूनाइटेड किंगडम से खबरें हैं कि एक नए तरह का वायरस तेजी से फैल रहा है। इसलिए हमने 22 दिसंबर 23:59 बजे से ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को 31 दिसंबर 2020 तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है|




केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया,''बेल्जिमय, फ्रांस और जर्मनी ने पहले ही यूनाईटेड किंगडम की हवाई यात्राओं को स्थगित कर दिया है। अगर हमें जानकारी मिलती है कि कहीं और भी नए तरह का वायरस है तो हम उसपर विचार करेंगे| पुरी ने बताया,'यूनाइटेड किंगडम से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों  को 22 दिसंबर के 23:59 बजे तक RT-PCR जांच कराना अनिवार्य है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।