मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लाउडस्पीकर विवाद: 250 से अधिक मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, राज ठाकरे बोले - हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ना छोड़िए, मस्जिदों पर कार्रवाई करिये

मुंबई: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है| राज ठाकरे के आह्वान के बाद मनसे के कार्यकर्ताओंने पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बावजूद कुछ इलाकों से अजान के समय मस्जिदों के सामने लाउडस्पीक…

लाउडस्पीकर विवाद: 250 से अधिक मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, राज ठाकरे बोले - हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ना छोड़िए, मस्जिदों पर कार्रवाई करिये
लाउडस्पीकर विवाद: 250 से अधिक मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, राज ठाकरे बोले - हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ना छोड़िए, मस्जिदों पर कार्रवाई करिये | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है| राज ठाकरे के आह्वान के बाद मनसे के कार्यकर्ताओंने पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बावजूद कुछ इलाकों से अजान के समय मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ किया| वहीँ, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं को अब तक हिरासत में लिया गया है| 



महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को अपने समर्थकों से कहा था कि आज से उन्हें जिस मस्जिद से लाउडस्पीकर पर अजान सुनाई दे, उस मस्जिद के बाहर वो हनुमान चालीसा बजाएं। राज ठाकरे के इस ऐलान के बाद मुंमहाराष्ट्र में आज बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।



वहीँ,;;महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने कहा,'''मुझे बताया गया है कि 1400-1500 मस्जिदों में से 135 मस्जिदों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय नियम को तोड़कर लाउडस्पीकर पर अज़ान लगाई गई। महाराष्ट्र पुलिस बताए कि आप इन 135 मस्जिदों पर क्या कार्रवाई करेंगे। आप हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ रहे हैं|



मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा,;हम देख रहे हैं कि कोर्ट ने जैसे कहा है वैसे कार्रवाई हो रही है या नहीं। या सिर्फ हमारे ऊपर कार्रवाई होगी। हम महाराष्ट्र में शांति चाहते हैं। अगर मंदिरों पर(गैरकानूनी लाउडस्पीकर) है तो उसे भी निकालो। ये विषय सामाजिक है, ये धार्मिक विषय नहीं है|



महाराष्ट्र पुलिस ने कहा,''लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं को अब तक हिरासत में लिया गया है



नासिक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महेंद्र चौहान ने बताया कि  राज ठाकरे के आह्वान के बाद म.न.से के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नासिक सिटी में मस्जिद के आस-पास लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए उतरे थे। 6 मनसे कार्यकर्ता महेंद्रा सर्कल के पास हनुमान चालीसा बजाने वाले थे, जिनको हमने पकड़ लिया|



वहीं, पुणे के खलकर हनुमान मंदिर में महाआरती करने के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सचिव अजय शिंदे के साथ छह अन्य लोगों को हिरासत में लिया।  पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र में स्थिति नियंत्रण में है, कई मस्जिदों ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वेच्छा से लाउडस्पीकर पर सुबह की अजान नहीं बजाई। साथ ही बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे पुणे शहर में 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।