नागपुर: देश में इन दिनों अजान के मुद्दे को लेकर विवाद छिड़ा है। महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर के माध्यम से अजान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हुई है और देखते ही देखते ये अब पूरे देश में शोर मचा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लाउडस्पीकर को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिदों' से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। वही अब मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने एलान किया है कि अगरमस्जिदों के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो वह विरोध करेगें|
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख (RPI ) रामदास अठावले ने कहा कि,''महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर की राजनीति नहीं होनी चाहिए। कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैं। लाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है उस पर मुस्लिम समाज विचार कर सकता है लेकिन मुझे लगता है कि एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए| नवरात्र और अन्य उत्सवों पर लाउडस्पीकर चलते हैं।
अठावले ने कहा कि,''मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं। राज ठाकरे को अगर मंदिर पर भी लाउडस्पीकर लगाने हैं तो वो लगा सकते हैं। अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी|
इसी बीच मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी देने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने राज्य में 'महाआरती' का ऐलान किया है| पार्टी ने मंगलवार को बताया कि 3 मई को पूरे राज्य में कार्यकर्ता लाउडस्पीकर पर महाआरती करेंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता नितिन सरदेसाई ने कहा,''महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता 3 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य भर के अपने स्थानीय मंदिरों में महा आरती करेंगे। ये महा आरती लाउडस्पीकर से होगी|
MNS प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की थी। इधर, राज्य सरकार भी धार्मिक कामों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर दिशा निर्देश जारी करने की तैयारी कर रही है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा था कि '3 मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद होना चाहिए ,नहीं तो हम मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे| मनसे प्रमुख ने हिंदुओं को '3 मई तक इंतजार' करने के लिे कहा था। साथ ही उन्होंने उन मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा चलाने के लिए कहा था, जो 'लाउडस्पीकर नहीं हटा रहे हैं।' उन्होंने कहा था, 'मैं पूरे भारत में हिंदुओं से केवल यह कहना चाहता हूं कि 3 मई तक इंतजार करें। उसके बाद ऐसी सभी मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा चलाएं, लाउडस्पीकर नहीं हटा रही हैं।'