मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुंबई में बारिश से तबाही: चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से अब तक 26 लोगों की मौत, मृतक के परिजनों को 7-7 लाख रु का मुआवजे का ऐलान

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है| मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हुआ है| भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में 26 लोग…

मुंबई में बारिश से तबाही: चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से अब तक 26 लोगों की मौत, मृतक के परिजनों को 7-7 लाख रु का मुआवजे का ऐलान
मुंबई में बारिश से तबाही: चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से अब तक 26 लोगों की मौत, मृतक के परिजनों को 7-7 लाख रु का मुआवजे का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है| मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हुआ है| भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई है| चेंबूर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में कई घर समा गए| घर के मलबे में दबकर 17 लोगों की मौत हो गई| वहीं विक्रोली में हुए भूस्खलन में 9 लोगों ने मलबे में दबकर अपनी जान गंवाई है|



मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या अब 17 हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 9 लोगों की मौत हुई है. कुल मिलाकर बारिश से जुड़े हादसे में 26 लोगों ने जान गंवा दी है| जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है|



 दोनों ही हादसों में कई लोगों के घायल होने की भी आशंका है|अधिकारियों ने बताया कि मौके पर बचाव और राहत कार्य अब भी जारी है. हादसे के बाद बचाव दल ने कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है|भूस्खलन में हुई लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है, साथ ही पीएम के कार्यालय की तरफ से पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया गया है|



 मुंबई में भारी बारिश की वजह से गांधी मार्केट में जलभराव हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश की संभावना है।ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने कहा,''चेंबूर में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या 17 हुई। 2 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया| मंत्री आदित्य ठाकरे चेंबूर में घटनास्थल पर पहुंचे, यहां आज दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई।



महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा,'' जब 200 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश होती है, तब तकलीफ होती है। इस प्राकृतिक घटना का सामने करने के लिए हम अपनी क्षमता बढ़ाते रहें|



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मकान ढहने की घटनाओं और लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की|



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारी बारिश से चेंबूर और विक्रोली में हुए हादसों में हुई मौतों पर दुख जताया। सरकार मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देगी और घायलों का मुफ़्त इलाज किया जाएगा|



मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा राहत व बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूँ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया। दीवार गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 दिए जाएंगे:प्रधानमंत्री कार्यालय




विक्रोली में  इमारत ढहने की घटना पर डीसीपी ज़ोन-7 प्रशांत कदम ने बताया,''अब तक 5 शव बरामद हुए हैं और एक घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी 5-6 लोगों के फंसे होने की आशंका है| वहीँ मुंबई में भारी बारिश की वजह से विहार झील उफान पर है। विहार झील से मुंबईवासियों को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।