मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हनुमान चालीसा पर सियासत: नवनीत राणा ने CM ठाकरे, अनिल परब, संजय राउत और 700 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

मुंबई: मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अमरावती के सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा ने मुंबई पुलिस को लिखित शिक…

हनुमान चालीसा पर सियासत: नवनीत राणा ने CM ठाकरे, अनिल परब, संजय राउत और 700 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
हनुमान चालीसा पर सियासत: नवनीत राणा ने CM ठाकरे, अनिल परब, संजय राउत और 700 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद  अमरावती के सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा ने मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी और कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता अनिल परब और संजय राउत सहित सभी 700 लोगों पर भी धारा 120 B, 143, 147, 148, 149 , 452, 307, 153A, 294, 504, 506 के तहत मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए।



अमरावती से सांसद और विधायक नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने आज मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद नवनीत राणा की बिल्डिंग के नीचे भारी संख्या में शिवसैनिक डटे हैं। इस दौरान पुलिस और शिवसैनिकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। शिवसैनिकों ने कहा कि हम अमरावती का कचरा साफ करने आए हैं।



नवनीत राणा और रवि राणा ने दोनों ने पुलिस को लिखित शिकायत में CM उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता अनिल परब, संजय राउत और उनके आवास के बाहर मौजूद सभी 700 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ करने का अनुरोध किया।



नवनीत राणा ने कहा,''मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया। हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए परन्तु जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। कहीं ने कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज़ वहां तक पहुंची है| जो भी गुंडे उद्धव ठाकरे ने हमारे घर तक भेजे हैं, अमरावती के घर में हो या मुंबई के घर में हो। बाला साहब के साथ ही उनके शिवसैनिक कब के चले गए। आज की शिवसेना गुंडों की शिवसेना रह गई है। उद्धव ठाकरे के इशारों पर गुंडागर्दी करने का काम महाराष्ट्र में किया जा रहा है|



नवनीत राणा ने कहा,''हमें परेशान किया जा रहा है, मेरा सवाल है कि शिवसेना बैरिकेड्स तोड़ कर गेट के अंदर कैसे आ गए ? मैं नीचे जाऊंगी और गेट के बाहर भी जाऊंगी और मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी करूंगी। हमें कोई नहीं रोक सकता। CM लोगों को सिर्फ जेल में डालना जानते हैं|




महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा,''जब इनसे(महाराष्ट्र सरकार) कोई चीज संभलती नहीं है, तो ऐसी सभी चीजों को ये भाजपा स्पॉन्सर बोलते हैं। अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास करते हैं। राणा दंपति ने क्या कहा था कि हम जाकर हनुमान चालीसा बोलेंगे| अगर जाने देते तो किसी कोने में जाकर हनुमान चालीसा बोलते न कोई न्यूज़ बनती, न इसका कोई असर होता। लेकिन इतने लोग जमा करना, मानो वो कोई हल्ला करने आ रहे हैं, हमला करने आ रहे हैं। रास्ते में जाने वाले हर व्यक्ति पर हमला करना, ये कौन सी राजनीति है|



.......हमें अधिकार है उसी भाषा में जवाब देने का: संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''यदि कोई मातोश्री पर आकर हनुमान चालीसा का पाठ करेगा तो क्या शिवसेना चुप बैठेगी। यदि आप हमारे घर तक पहुंचेंगे तो हमें अधिकार है उसी भाषा में जवाब देने का। महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था आप खराब कर रहे हैं अगर आप में हिम्मत है तो सामने आकर लड़ें|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।