मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए नवाब मलिक और अनिल देशमुख की 'एक दिन की' जमानत याचिका विशेष कोर्ट ने रद्द की: अब आदेश को बॉम्बे HC में दी चुनौती, मतदान करने की मांगी अनुमति

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और नवाब मलिक को विशेष कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए एक दिन का बेल देने से इनकार कर दिया| मुंबई की अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मल…

राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए नवाब मलिक और अनिल देशमुख की 'एक दिन की' जमानत याचिका विशेष कोर्ट ने रद्द की: अब आदेश को बॉम्बे HC में दी चुनौती, मतदान करने की मांगी अनुमति
राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए नवाब मलिक और अनिल देशमुख की 'एक दिन की' जमानत याचिका विशेष कोर्ट ने रद्द की: अब आदेश को बॉम्बे HC में दी चुनौती, मतदान करने की मांगी अनुमति | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और नवाब मलिक को विशेष कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए एक दिन का बेल देने से इनकार कर दिया| मुंबई की अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख द्वारा 10 जून को राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए एक दिन की जमानत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।



महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और राज्य सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने बॉम्बे HC में विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी और कल राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति मांगी है। HC ने आज तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, लेकिन कल सुबह सुनवाई होने की संभावना है।




पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और मंत्री नवाब मलिक ने पीएमएलए कोर्ट से राज्यसभा चुनाव में वोट देने के लिए एक दिन की बेल मांगी थी| राज्यसभा का चुनाव कल यानी 10 जून को है| महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए कल चुनाव है| महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को जीताने के लिए अनिल देशमुख और नवाब मलिक का वोट बहुमूल्य है\ ऐसे में दोनों नेताओं की हरसंभव कोशिश है कि किसी भी हाल में उन्हें बेल मिले|



बता दे, अनिल देशमुख को 1 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था|  उनपर मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने मनी लॉन्ड्रिंग और फिरौती का आरोप लगाया था|  महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक को इसी साल 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था| उनपर गैंगस्टर दाउद इब्राहिम के सहयोगियों के साथ प्रॉपर्टी डील में शामिल होने का आरोप है|  प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।