मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नवनीत राणा और रवि राणा को शर्तों के साथ मिली जमानत

मुंबई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक रवि राणा को मुंबई की एक अदालत से ज़मानत मिल गई है| विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत कौर राणा को सत्र अदालत ने शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने…

नवनीत राणा और रवि राणा को शर्तों के साथ मिली जमानत
नवनीत राणा और रवि राणा को शर्तों के साथ मिली जमानत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक रवि राणा को मुंबई की एक अदालत से ज़मानत मिल गई है|  विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत कौर राणा को सत्र अदालत ने शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने की अनुमति दी है। मुंबई सत्र अदालत ने जमानत देते हुए कहा है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत रद्द हो जाएगी और राणा दंपत्ति को फिर से जेल जाना पड़ेगा| 



कोर्ट ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है| कोर्ट ने कहा कि दोनों ने दोबारा ऐसा किया यानी जिस मामले में गिरफ्तारी हुई है तो उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी|  कोर्ट ने कहा कि नवनीत और रवि इस मुद्दे पर मीडिया से बात नहीं कर सकते

इसके साथ राणा दंपति को जांच में सहयोग करना होगा|



राणा दंपत्ति किसी गवाह को प्रभावित करते है या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो भी उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी| इसके अलावा पुलिस जब पूछताछ के लिए बुलाएगी तो उन्हें हाजिर होना होगा| हालांकि इसके लिए पुलिस उन्हें 24 घंटे का समय देगी और उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस दिया जाएगा|



बता दें कि राणा दंपत्ति की ओर से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ के ऐलान के बाद जमकर हंगामा हुआ था| इसके बाद दोनों को हिरासत में लेने के बाद 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था| इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर 24 अप्रैल को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से राणा दंपति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।