मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

....अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं, ऐसे लोगों को प्रभू श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस पर राउत

मुंबई: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अयोध्या दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि वे ऐसे समय म…

....अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं, ऐसे लोगों को प्रभू श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस पर राउत
....अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं, ऐसे लोगों को प्रभू श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस पर राउत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अयोध्या दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि वे ऐसे समय में अयोध्या का दौरा कर रहे हैं जब “राज्य में किसान बारिश और ओलावृष्टि से संकट में हैं”।


महाराष्ट्र CM के अयोध्या जाने पर राज्यसभा सांसद व उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत मैं भी कई बार अयोध्या जा चुका हूं लेकिन भाजपा हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रभू श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता है|


राउत ने कहा,"वे राज्य में सभी मुद्दों को अनदेखा कर रहे हैं और अयोध्या जा रहे हैं ... क्या भगवान राम उन्हें आशीर्वाद देंगे?" ।



शिवसेना नेता ने कहा, “???म भी भगवान राम में विश्वास करते हैं। हम कई बार अयोध्या भी जा चुके हैं। लेकिन बीजेपी कभी हमारी पार्टी के साथ नहीं आई। वे हमारी नकल कर रहे हैं। जनता जानती है कि कौन असली है और कौन नकली।”



पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिंदे की यह मंदिर शहर की पहली यात्रा है। शिंदे ने कहा कि,'' प्रभू राम चंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है| '' उन्होंने कहा,"यह एक राजनीतिक यात्रा नहीं है। मैं अयोध्या का दौरा करता रहता हूं लेकिन मैं यहां पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में आया हूं। हमारी पार्टी के सभी नेता भगवान राम का आशीर्वाद लेना चाहते थे। मैं योगी जी और उनके मंत्रियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो यहां हमारा स्वागत करने के लिए आए हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।