मुंबई: Maharashtra Political Crisis: बागी नेता एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा गठित 'शिवसेना बालासाहेब' नए समूह पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, किसी को भी शिवसेना- बालासाहेब ठाकरे का नाम इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है| जो लोग शिवसेना छोड़कर गए है, वो अब अपने 'बाप' के नाम पर वोट मांगे, उद्धव जी के बाप बाला साहब के नाम पर नहीं |
शिवसेना ने चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी है| शिवसेना ने चुनाव आयोग से बालासाहेब के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की| गौरतलब है कि,''महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच एकनाथ शिंदे गुट ने 'शिवसेना बालासाहेब' नया समूह गठित कर दिया |
शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, बैठक में 6 प्रस्ताव पास हुए हैं...जिन लोगों ने, चाहे वे कितने भी बड़े नेता हों, जिसने शिवसेना के साथ गद्दारी या बेईमानी की है उनपर कठोर कार्रवाई करने के सर्वाधिकार हमने एक प्रस्ताव के माध्यम से उद्धव ठाकरे साहब को दिए हैं|
राउत ने कहा कि,''छठे प्रस्ताव में कहा गया है कि बालासाहेब ठाकरे का नाम अगर कोई अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करता है तो हमें ये मंजूर नहीं, उसपर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी|
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जो लोग छोड़कर गए हैं, वे शिवसेना के नाम से वोट मत मांगे और अगर वोट मांगते हैं तो अपने खुद के बाप के नाम पर मांगे। शिवसेना के बाप बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट मत मांगे|
संजय राउत के बयान पर बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि उन्होंने(संजय राउत) जो बात कही हम इस बारे में जरूर सोचेंगे। हमारा नाम तो शिवसेना ही है, अगर उन्हें लगता है कि उसमें कुछ नहीं जोड़ना तो हम उसको शिवसेना बोलेंगे, हम उनका आदर करेंगे|
केसरकर ने कहा,''उनका संगठन कोई नहीं तोड़ रहा है, हम भी उस संगठन के सदस्य हैं, कल भी रहेंगे। जब उद्धव ठाकरे को हक़ीक़त का पता चलेगा तब वो शायद ये निर्णय लें कि हमने जो किया था वो लोगों को सही नहीं लग रहा तो हम अपना निर्णय बदलते हैं, वो नेता हैं कुछ भी कर सकते हैं|