मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीजेपी के साथ समझौता करने और गठबंधन करने इच्छुक थे उद्धव ठाकरे: शिंदे गुट का दवा

Maharashtra Politcal Crisis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समूह ने एक विस्फोटक खुलासे में दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भारतीय जनता पार्टी के साथ समझौता करने और गठबंधन करने…

बीजेपी के साथ समझौता करने और गठबंधन करने इच्छुक थे उद्धव ठाकरे: शिंदे गुट का दवा
बीजेपी के साथ समझौता करने और गठबंधन करने इच्छुक थे उद्धव ठाकरे: शिंदे गुट का दवा | फ़ोटो: TVL News

Maharashtra Politcal Crisis:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समूह ने एक विस्फोटक खुलासे में दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भारतीय जनता पार्टी के साथ समझौता करने और गठबंधन करने के इच्छुक थे।



शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने कहा, "उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ फिर से जुड़ने के इच्छुक थे, लेकिन अपनी बात से मुकर गए।उन्होंने कहा, "हमने ठाकरे से उपराष्ट्रपति पद के लिए मार्गरेट अल्वा का समर्थन नहीं करने के लिए भी कहा था, लेकिन हमारे विचारों को नजरअंदाज कर दिया गया।



बता दे कि,,''शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बैंच बुधवार को शिवसेना के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी|



सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को शिवसेना के शिंदे गुट की सदन के नेता को बदलने की मांग को स्वीकार कर लिया है। अब सदन में शिवसेना के नेता राहुल शेवाले होंगे। जबकि भावना गवली को मुख्य सचेतक के रूप में बरकरार रखा गया है|



यह भी पढ़ें: 20 जुलाई को शिंदे-फडणवीस सरकार के भविष्य का फैसला


उद्धव ठाकरे खेमे द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा,''हमें अपनी न्यायपालिका पर अटूट विश्वास और भरोसा है। लोकतंत्र में बहुमत (विधानसभा में) का महत्व होता है। हमने सभी नियमों का पालन किया है|


रिटायरमेंट के बाद की महत्वाकांक्षाओं के बारे में चिंतित होने के बजाय न्यायाधीशों और नौकरशाहों को देश की सेवा के लिए काम करना चाहिए: अशोक गहलोत की तीखी टिप्पणी 


विदित हो कि, महाराष्ट्र में ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को एकनाथ शिंदे की अगुवाई में विधायकों की बगावत का सामना करना पड़ा। पार्टी के अधिकतर विधायकों ने शिंदे का पक्ष लिया, जिससे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। ठाकरे ने 29 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उसके एक दिन बाद 30 जून को शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली| भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी|


गैरकानूनी है फडणवीस-शिंदे सरकार 


शिंदे-फडणवीस सरकार के भविष्य का फैसला ने पिछले सोमवार 11 तारीख को सर्वोच्च न्यायालय में होना था, परंतु  फैसला आगे के लिए टाल दिया गया था| सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष से शिवसेना के विधायकों को अयोग्य ठहराने को लेकर कोई फैसला नहीं करने को कहा था|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।