मुंबई: शिवसेना विधायक मंगेश कुडलकर की पत्नी रजनी का शव उनके आवास पर लटका मिला। शिवसेना विधायक की पत्नी का शव मुंबई के उपनगरीय इलाके कुर्ला स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला| मुंबई पुलिस के मुताबिक,''शिवसेना विधायक मंगेश कुडलकर रजनी कुडलकर ने 17 अप्रैल की शाम अपने आवास पर आत्महत्या कर ली| मौके पर पहुंची नेहरू नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया|
मुंबई पुलिस ने बताया कि ,'' शिवसेना विधायक मंगेश कुडलकर की पत्नी रजनी का शव उनके आवास पर लटका मिला| शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मंगेश कुडलकर का परिवार नेहरू नगर थान्तर्गत कुर्ला में रहता है| मंगेश कुदालकर अभी कुर्ला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं|
मिली जानकारी के अनुसार रजनी ने रविवार रात साढ़े 8 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना मिलने के बाद नेहरू नगर पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस जब कुडलकर के घर पहुंची तो उन्हें रजनी शव मिला| नेहरू नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया|
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रजनी कुडलकर की कथित तौर पर कल (17 अप्रैल) शाम करीब 8:30 बजे आत्महत्या कर ली। नेहरू नगर पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी|
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी रजनी कुदालकर का शव कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके की डिग्निटी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में उनके फ्लैट में रात करीब साढ़े आठ बजे फंदे से लटका मिला|
नेहरू नगर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है| उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और जांच चल रही है|
फिलहाल, रजनी के आत्महत्या करने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उनके बेटे का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था| माना जा रहा है कि रजनी बेटे की मौत के बाद से ही सदमे में थीं|