मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जंग अभी शुरू हुई..: नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएग, शिवसेना ने किया साफ; कहा - कंस और रावण भी मारे गए...

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जा…

जंग अभी शुरू हुई..: नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएग, शिवसेना ने किया साफ; कहा - कंस और रावण भी मारे गए...
जंग अभी शुरू हुई..: नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएग, शिवसेना ने किया साफ; कहा - कंस और रावण भी मारे गए... | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,'इस्तीफा न दें नवाब मलिक लड़ते रहे....जरूर जीतेंगे।'  दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नवाब मलिक को आज गिरफ़्तार किया था। 



शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि,''महाविकास आघाडी से आमने-सामने नहीं लड़ सकते, इसलिए पीछे से अफजलखानी युद्ध चल रहा है,  चलने दो। अ किसी मंत्री को कपट से अंदर कर आनंदित हो रहे हैं, तो होने दो। नवाबसे इस्तीफा न ले. लड़ते रहें और जीतें. कंस और रावण भी मारे गए. यही हिंदुत्व है.  जंग अभी सुरू हुई हैं. जय महाराष्ट्र




मलिक की गिरफ्तारी के बाद NCP चीफ शरद पवार के घर सिल्वर ओक पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग हुई है। मीटिंग के बाद वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके सरकारी बंगले 'वर्षा' पर पहुंचे हैं। ठाकरे ने भी राज्य के गृह मंत्री के साथ बैठक की है। नवाब मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा के बाहर गुरुवार को सुबह 10 बजे महाविकास अघाड़ी सरकार के मंत्री प्रदर्शन करने वाले हैं।




महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने बताया,''नवाब मलिक को ED ने गलत तरह से गिरफ़्तार किया है। कोर्ट में कई सालों तक 1992 बम धमाका मामला चला जिसमें बहुत लोगों को फांसी और सज़ा हुई थी। उस मामले में नवाब मलिक का नाम कहीं नहीं आया था| भुजबल ने बताया,''इसके विरोध में कल मंत्रालय के पास स्थित गांधी जी के पुतले के पास हमारे मंत्री और परसों हमारे कार्यकर्ता पूरे तालुका में प्रदर्शन करेंगें। नवाब मलिक ने कुछ गलत नहीं किया है इसलिए उनका इस्तीफा नहीं लिया जाएगा। MVA की सरकार गिराने के लिए केंद्र सरकार ऐसी हरकतें कर रही है|




https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-after-2024-youll-be-probed-too-says-sanjay-raut-on-nawab-malik-arrested 


गौर हो कि,''प्रवर्तन निदेशालय ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NCP नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है| प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने पूछताछ के बाद दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Dawood Ibrahim money laundering case) में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है| 


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-ncp-chief-pawar-called-a-meeting-of-party-leaders-after-the-arrest-of-nawab-malik 


प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सुबह 7.45 बजे उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई स्थित दफ्तर लेकर पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ED दफ़्तर ले गई। 8 घंटे पूछताछ के बाद, उन्हें अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मलिक को ED दफ्तर के बाहर लाया गया तो उन्होंने बाहर निकलते हुए हाथ उठाकर मुक्का बांधा और जोरदार पंच के साथ हवा में लहराया। घर के गेट से गाड़ी तक उन्होंने चेहरे पर बड़ी मुस्कान बनाए रखी। इस दौरान मलिक मीडिया की तरफ हाथ उठाकर लहराते भी रहे। मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जाने के दौरान मलिक ने मीडिया से कहा कि डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।