रायन इंटरनॅशनल स्कूल, गोरेगांव में 27 फरवरी को मराठी भाषा दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर माननीय लेखिका और कवयित्री सौ. अपर्णा परळकरजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभू की प्रार्थना से हुई | विद्यालय के छात्रों ने मराठी भाषा के दिन पर महाराष्ट्र की लोककला एवं संस्कृति पर नाटक प्रस्तुत किया| महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत करने के लिये प्रसिद्ध महत्त्वपूर्ण व्यक्तिमहत्त्व व्यक्तियों की भूमिका प्रस्तुत की| कविता पाठ, और पोवाडा, नृत्य, लेझीम जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अत्यंत रोचक बना दिया।
प्रधानाचार्य महोदय ने मराठी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि सौ. अपर्णा परळकरजी ने अपनी प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से मराठी भाषा की समृद्धि और सौंदर्य को उजागर किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने प्रभू की प्रार्थना प्रस्तुत की | |यह आयोजन मराठी भाषा की गरिमा को समझाने और उसे संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।