बंगाल में BSF के जवानों ने एक-दूसरे पर बरसाईं गोलियां, दो जवानों की मौत
मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी है, इस घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई है। घटना मुर्शिदाबाद के जलांगी में हुई। दोनों जवानों के बीच विव…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बंगाल में BSF के जवानों ने एक-दूसरे पर बरसाईं गोलियां, दो जवानों की मौत | फ़ोटो: TVL News
मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी है, इस घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई है। घटना मुर्शिदाबाद के जलांगी में हुई। दोनों जवानों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बंदूक उठा ली और एक-दूसरे पर फायर कर दिया। DIG सुजीत सिंह गुलेरिया के मुताबिक FIR दर्ज कर ली गई है।
मुर्शिदाबाद ज़िले के काकमारी में 117 बीएन के कैंप में BSF के दो जवानों की मृत्यु पर दक्षिण बंगाल BSF के DIG एस. एफ. गुलेरिया ने बताया,''हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमने FIR दर्ज़ कराई है और जांच के बाद पता चलेगा। दुर्घटना में हेड कांस्टेबल जॉनसन टोपो और हेड कांस्टेबल शेखरन की जान गई है
इससे ठीक एक दिन पहले अमृतसर में भी आपसी विवाद के चलते 5 जवानों की मौत हुई थी। 06 मार्च, 2022 को BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में भी रविवार सुबह एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।