मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

हंसखाली रेप-मर्डर केस: अधीर रंजन चौधरी ने पीड़ित के परिवार से की मुलाकात, कहा- गुमराह कर रही ममता बनर्जी

नदिया: पश्चिम बंगाल के नदिया के हंसखाली रेप-मर्डर मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “महिला होने के बाद भी ममता बनर्जी कह रहीं हैं कि दोनों के बी…

हंसखाली रेप-मर्डर केस: अधीर रंजन चौधरी ने पीड़ित के परिवार से की मुलाकात, कहा- गुमराह कर रही ममता बनर्जी
हंसखाली रेप-मर्डर केस: अधीर रंजन चौधरी ने पीड़ित के परिवार से की मुलाकात, कहा- गुमराह कर रही ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

नदिया: पश्चिम बंगाल के नदिया के हंसखाली रेप-मर्डर मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “महिला होने के बाद भी ममता बनर्जी कह रहीं हैं कि दोनों के बीच प्यार था। वह गुमराह कर रही हैं। वह पहले मानें की मृत्यु हुई है। मृत्यु का कारण पुलिस पता लगाएगी।”



नदिया जिले के हंसखाली इलाके में 14 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद 5 अप्रैल की मौत हो गई है। लड़की के परिवार ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पंचायत सदस्य के बेटे को जिम्मेदार ठहराया है। बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।




 वहीं, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर गैंगरेप के दावे पर सवाल खड़े कर दिए।ममता ने कहा, 'आपको कैसे पता कि उसके साथ रेप हुआ, क्या वो प्रेग्नेंट थी, या लव अफेयर का मामला था या फिर वह बीमार थी।' उन्होंने कहा कि अगर कपल रिलेशनशिप में है तो हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं, यह यूपी नहीं है कि मैं लव जिहाद के नाम पर ऐसा कर सकती हूं।




नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार के मामले में मंगलवार तड़के दूसरे संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया गया|  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी|  अधिकारी ने कहा कि आरोपी इस मामले के मुख्य संदिग्ध का दोस्त है| उन्होंने बताया कि दो अन्य को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है| मुख्य आरोपी के घर पर चार अप्रैल को जन्मदिन की पार्टी में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया था| पीड़ित के माता-पिता के अनुसार, बाद में उसी रात लड़की की मौत हो गई थी| लड़की के माता-पिता ने नौ अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी| मामले में मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता के बेटे को शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था|



 पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने मंगलवार सुबह एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया| वह जन्मदिन की पार्टी में मौजूद था| उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है| हमें घटना को लेकर उसके जवाब में विसंगतियां मिली हैं| उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है|



CM ममता ने केस की जिम्मेदारी बाल आयोग को सौंपी

सीएम ने कहा, 'लड़की की मौत 5 तारीख को हुई और पुलिस को 10 तारीख को पता चला। अगर 5 अप्रैल को उसकी मौत हुई और अगर शिकायत है तो वे घटना वाले दिन पुलिस के पास क्यों नहीं गए? उन्होंने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस को सबूत कहां से मिलेगा?' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बाल आयोग इस केस में रेप और हत्या की जाँच करेगा।





परिवार ने TMC नेता के बेटे को जिम्मेदार ठहराया

परिवार वालों ने बताया कि उसकी बेटी 9वीं क्लास की छात्रा थी। परिवार के मुताबिक, लड़की सोमवार (4 अप्रैल) को आरोपित के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गई थी, लेकिन वह बीमार हालत में घर लौटी। परिवार वालों ने बताया कि उसकी बेटी का बहुत खून बह रहा था, पेट में तेज दर्द हो रहा था, और इससे पहले कि हम उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। उनलोगों का दावा है कि आरोपित और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। परिवार वालों के मुताबिक, TMC नेता का 21 साल का बेटा ब्रज गोपाल गोला इस मामले में मुख्य आरोपी है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।